फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के रोविंग कैमरा में कैद हुए स्टार्स, सलमान संग बर्थडे मना लाइमलाइट में आईं संगीता बिजलानी

Thu, 11 Jul 2019 07:59 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
Celebs - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
हैदराबाद से लौट रहीं सोनाक्षी सिन्हा काफी समय बाद एयरपोर्ट पर नजर आईं, जहां वे अपनी नई फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इन्डिया की शूटिंग कर रही हैं। इनकी ड्रेस पर गौर करें तो वह ट्रेडिशनल लुक में खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Taapsee Pannu - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म सांड की आंख के प्रमोशन शुरू कर चुकीं तापसी पन्नू भी मायानगरी में शाम के वक्त घर के बाहर देखी गईं। यहां तापसी का ड्रेसिंग सेंस अलग ही नजर आया। टैंक टॉप और काली जीन्स पहने तापसी नजर आईं। इनके बालों पर गौर करें तो काफी समय से इस हेयरस्टाइल को ही फ्लॉन्ट कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Kriti Sanon - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
हिट अभिनेत्रियों की लिस्ट में धीरे-धीरे ऊपर चढ़ती जा रहीं कृति सैनन भी मायानगरी में बाहर नजर आईं। कृति के साथ यहां उनकी मां गीता सैनन भी थीं। कृति ग्रीन कलर के वन पीस ड्रेस में बेहद ही प्यारी लग रही हैं। जल्द ही कृति की अगली फिल्म अर्जुन पटियाला रिलीज होने वाली है। 

4 of 6
Kriti Kharbanda - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
आज से दस साल पहले फिल्मी जगत में तेलुगु फिल्म बोनी से अपने करियर शुरू करने वालीं कृति खरबंदा इस वक्त अपनी फिल्मों को लेकर खूब व्यस्त हैं। चार-चार प्रोजेक्ट्स पर एक साथ काम कर रहीं कृति कास्टिंग डायरेक्टर के ऑफिस से निकलती नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Kalki Koechlin - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अपने फैशन ब्रैंड के बिजनेस में व्यस्त रहने वालीं कल्कि कोचलिन भी काफी समय बाद अमर उजाला के कैमरे में कैद हुई हैं। कैमरा देख कल्कि बिना कुछ सोचे समझे पोज देने लगीं। कल्कि का स्टाइल भी हरदम अनोखा ही रहता है। बरसात के मौसम में कल्कि ब्राउन हाइ नेक और नीचे जीन्स पहन नया ही फैशन सेंस इजाद कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sangeeta Bijlani - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बीते दिन अपने 54वें जन्मदिन को फिल्मी जगत के सुल्तान और अपने एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान के साथ मनाकर एक बार फिर सुर्खियों में छाईं संगीता बिजलानी भी मायानगरी में बाहर नजर आईं। इनका स्टाइल भी यहां निराला नजर आया। बरसात अनुसार संगीता भी ब्लू कलर फ्लॉन्ट करते नजर आईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें