फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्लिका का चौंकाने वाला खुलासा, मर्डर के बाद इसलिए हिट नहीं हो पाई, क्योंकि कुछ एक्टर मेरे...

Tue, 03 Jul 2018 06:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मल्लिका शेरावत
बॉलीवुड की बिंदास एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत हमेशा से अपने बेबाक राय और किरदार को लेकर चर्चा में रही हैं लेकिन इस बार वह एक अलग ही मुद्दे पर बयान देकर चर्चा में आईं है। दरअसल उन्होंने थॉमसन रॉयटर्स फाउंडेशन के सर्वे के भारत महिलाओं के लिए दुनिया में सबसे खतरनाक देश है के मुद्दे पर अपनी राय दी है। इसमें उन्होंने कहा कि भारत में महिलाओं और लड़कों दोनों के लिए अलग-अलग नियम हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
film murder
मल्लिका ने कहा कि 2004 में आई फिल्म 'मर्डर' में मेरे बोल्ड लुक के बाद मेरे बारे में लोग अपनी राय बनाने लगे। उस रोल के बाद लोग मेरे चरित्र को लेकर सवाल उठाने लगे।मल्लिका ने कहा कि अगर आप छोटे कपड़े पहनती हैं, ऑन स्क्रीन किस करती हैं तो आप गिरी हुई महिला हैं। लोग इस बात का फायदा उठाने की फिराक में रहते हैं और यह सब मेरे साथ असल जिंदगी में हुआ है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
Mallika Sherawat
मल्लिका ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि मैं कई फिल्मों से बाहर कर दी गई क्योंकि मैं क्योंकि फिल्म के हीरो मेरे साथ अन्तरंग (इंटिमेट) होना चाहते थे और मैंने यह करने से इनकार कर दिया था। 

4 of 5
Mallika Sherawat
इन एक्टर्स का कहना था कि जब मैं स्क्रीन पर उनके साथ ऐसा कर सकती हूं तो फिर पर्सनल करने में क्या दिक्कत है? मैंने अपनी न की वजह से कई प्रोजेक्ट्स गंवा दिए। यह दर्शाता है कि हमारे समाज में महिलाएं किन दिक्कतों का सामना कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mallika sherawat
बता दें कि मल्लिका शेरावत इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'द स्टोरी' को प्रमोट कर रही हैं। मल्लिका शेरावत का जन्म हरियाणा के हिसार में हुआ है और उनका असली नाम रीमा लाम्बा है। उन्होंने 2003 में 'ख्वाहिश' फिल्म से डेब्यू किया था। फिल्म में किसिंग सीन्स की वजह से वे सुर्खियों में आ गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें