फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 7 बॉलीवुड स्टार्स ने ऐसे खर्च की अपनी पहली मेहनत की कमाई, इस एक्टर ने ट्यूशन दे खरीदी थी ये चीज

Tue, 03 Jul 2018 05:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Priyanka Chopra
हर इंसान के मन में अपनी पहली सैलरी को लेकर बहुत ही उत्सुकता होती है। वो पहली सैलरी आने से पहले ही बहुत चीजें सोच चुका होता है। एक तरह से कहें तो पहली कमाई को कब, कहां और कितना खर्च करना है वो यह पहली ही प्लान कर लेता है। ऐसे में बात करेंगे बॉलीवुड के उन 7 स्टार्स की जिन्होंने अपनी सैलरी को लुफ्त ऐसे उठाया..तो आइए जानते हैं इनके बारे में..
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा

2 of 8
priyanka chopra

इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी पॉपुलैरिटी का डंका बजाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का। बता दें कि प्रियंका की पहली कमाई 5 हजार रुपये थी और उन्होंने अपनी पूरी सैलरी अपनी मां के हाथों में थमा दी थी। लेकिन प्रियंका की मां ने भी बेटी की सैलरी में से एक पैसा भी खर्च ना करके उसे लॉकर में रख दिया।

विज्ञापन

रिचा चड्ढा

3 of 8
Richa chadda
बॉलीवुड की भोली पंजाबन याानि कि रिचा चड्ढा का भी नाम इस लिस्ट में आता है। उन्होंने 12 साल की उम्र से ही कमाना शुरू कर दिया था। उस वक्त उन्हें वॉयस ऑवर करने के 200 रुपये मिले थे। लेकिन रिचा ने अपनी पहली कमाई अपने पिता को दे दी थी। 

अर्जुन कपूर

4 of 8
Arjun kapoor
एक्टर अर्जुन कपूर बॉलीवुड में कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं लेकिन 18 साल की उम्र में अर्जुन ने 35 हजार रुपये की कमाई की थी। इन पैसों से उन्होंने फिल्म कल हो ना हो के डायरेक्टर निखिल आडवानी की मदद की थी। 
विज्ञापन

जैकलीन फर्नांडिस

5 of 8
Jacqueline Fernandez
खूबसूरत एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की पहली कमाई की बात करें तो उन्होंने अपनी पहली सैलरी से एक बैग खरीदा था जिस पर जैकलीन की कई दिनों से नजर टिकी हुई थी। यह पैसा उन्होंने अरेबिक क्लोथिंग लाइन में फोटोशूट से कमाया था। बता दें कि उस वक्त जैकलीन की उम्र केवल 14 साल थी। 
विज्ञापन

रणदीप हुड्डा

6 of 8
रणदीप हुड्डा
फिल्म सरबजीत से लोगों का दिल जीत लेने वाले एक्टर रणदीप हुड्डा ने ऑस्ट्रेलिया में एक ऑटो साफ कर अपनी पहली कमाई की थी। इस काम के लिए उन्हें 40 डॉलर मिले थे। इस कमाई से उन्होंने एक जार खरीदा था। 
विज्ञापन

कल्कि कोचलिन

7 of 8
कल्कि कोचलिन
एक्ट्रेस कलकी ने लंदन में बतौर सर्वर अपनी पहली कमाई की थी और इन पैसों को उन्होने लीज देने में इस्तेमाल किया था। 
विज्ञापन

इरफान खान

8 of 8
Irrfan Khan
आखिर में बात करेंगे एक्टर इरफान खान की। बता दें कि हाई स्कूल में पढ़ने के दौरान इरफान छोटे-छोटे बच्चों को ट्यूशन दिया करते थे। इसके लिए वह हर एक बच्चे से 25 रुपये लिया करते थे। ऐसे में इरफान ने लोगों से ज्यादा से जुड़ने के लिए खुद के लिए एक साइकिल खरीदी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें