फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्ट्रेस का खुलासा, 'बॉलीवुड में कई लड़कों का हो चुका है यौन शोषण, मुझे पता हैं उनके नाम'

Tue, 21 Nov 2017 03:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 4
Radhika Apte
फिल्म इंडस्ट्री में काम पाने के लिए सिर्फ महिलाओं का ही नहीं, बल्कि पुरुषों का भी यौन शोषण होता है। वैसे तो यह एक ओपन सीक्रेट है, पर कोई इस पर बात नहीं करना चाहता। अब जह हॉलीवुड में इस पर बवाल मचा है तो बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आए दिन सामने आकर खुलासे कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Radhika Apte
बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने कहा कि वह ऐसे कई पुरुषों को जानती हैं, जिनका फिल्म इंडस्ट्री में यौन शोषण हुआ है। उन्होंने कहा इस चीज को खत्म करने के लिए पारदर्शिता और एथिक्स का होना बेहद जरूरी है। राधिका आप्टे ने कहा कि जो लोग इसका शिकार होते हैं वे भी खुलकर सामने नहीं आ पाते हैं क्योंकि उन्हें डर लगता है कि उनकी बातों पर यकीन कौन करेगा। 
विज्ञापन

3 of 4
इरफान खान
गौरतलब है कि इरफान खान बॉलीवुड के पहले एक्टर हैं जिन्होंने सबसे पहले आगे आकर आपबीति बताई थी। उन्होंने पूरी दुनिया के सामने खुलासा किया था कि करियर के शुरुआती दिनों में काम देने के नाम पर उनका यौन उत्पीड़न किया गया था। हाल ही में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी खुलासा किया है कि एक फिल्म के सेट पर डायरेक्टर अश्लील बातें करता था और उसने शारीरिक संबंध बनाने तक का दबाव डाला था। उन्होंने यह भी बताया कि कास्टिंग काउच से बचने के लिए उन्होंने कई फिल्मों में काम करने से इंकार कर दिया था। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : self
सिर्फ इंडस्ट्री के स्ट्रग्लिंग एक्टर्स ही नहीं, बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में नाम रोशन कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा को भी इन सबसे गुजरना पड़ा। हालांकि उनकी मां ने बताया कि इनसे बचने के लिए प्रियंका को भी कुल 10 बड़ी फिल्में गंवानी पड़ी। वहीं, फरहान अख्तर, विद्या बलन समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है।

गौरतलब है कि जिस तरह हॉलीवुड की अभिनेत्रियों ने प्रोड्यूजर्स और डायरेक्टर का सीधे तौर पर नाम लेकर उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, वैसा करने की बॉलीवुड में अभी तक इतनी हिम्मत किसी ने नहीं दिखाई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें