फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाहुबली' की इस हीरोइन ने विदेश में गुपचुप तरीके से की शादी, हैरासमेंट का हो चुकीं शिकार

Tue, 21 Nov 2017 03:24 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 5
ऋचा
साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'मिर्ची' की लीड एक्ट्रेस ऋचा गंगोपाध्याय की गुपचुप शादी करने की खबरें आ रही हैं। खबरों के मुताबिक, ऋचा ने अपने बचपन के दोस्त के साथ अमेरिका में चुपचाप शादी कर ली है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ऋचा
शादी की इस प्राइवेट सेरेमनी में ऋचा के करीबी दोस्त ही मौजूद थे। ऋचा ने अभी तक अपनी शादी की खबर की पुष्टि नहीं की है। बता दें कि फिल्म 'मिर्ची' में ऋचा ने प्रभास के साथ काम किया था।

पढ़ें- इस ऑनस्क्रीन भाई-बहन को एक-दूसरे से हुआ था प्यार, 15 साल की शादी के बाद आई बुरी खबर
विज्ञापन

3 of 5
ऋचा
जिस साल 'मिर्ची' रिलीज हुई उसी साल ऋचा ने फिल्म इंडस्ट्री से संन्यास ले लिया था। ऋचा ने कहा था, 'एक्टिंग फील्ड में मैं सिर्फ संयोग से आई थी।' कुछ फिल्में करने के बाद ही ऋचा ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया।

पढ़ें- 19 की उम्र में 27 साल बड़े डायरेक्टर से की थी शादी, जानें क्या है सलमान और हेलन के रिश्ते की सच

4 of 5
ऋचा
ऋचा ने अमेरिका के ऑलिन स्कूल ऑफ बिजनेस (वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी) से एमबीए की डिग्री ली है। फिलहाल वो मिशिगन में रहती हैं। इसके अलावा ऋचा हैरासमेंट को लेकर भी चर्चा में आ चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋचा
उन्होंने अपने कोस्टार सुंदर रामू पर शोषण का आरोप लगाया था। सुंदर और ऋचा ने साल 2012 में आई फिल्म 'मयक्कम एना' में साथ काम किया था। कहा जा रहा था कि ऋचा और सुंदर  रिलेशन में थे। बाद में ऋचा ने ‌इस खबर को गलत बताते हुए कहा था कि सुंदर उनके अच्छे दोस्त हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें