फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena-Saif: पैपराजी को पोज देने पर करीना से नाराज थे सैफ? एक्ट्रेस ने खुलासे के साथ कह दी यह बात

Sun, 19 Mar 2023 12:11 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में पति सैफ अली खान के जरिए पैपराजी पर भड़कने पर सफाई दी है। साथ ही बड़ा बयान देती नजर आई हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
सैफ-करीना - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर और सैफ अली खान का एक वायरल वीडियो बीते दिनों खूब लाइमलाइट में रहा। इस क्लिप में नवाब अपना आपा खोते नजर आए और उन्होंने पैपराजी को 'बेडरूम' तक आने की बात कहकर तंज कसा। इसी को लेकर अब बेबो ने बात की है। साथ ही इसके पीछे की वजह बताते हुए मीडिया के दायरे पर चर्चा करती देखी गई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सैफ-करीना - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब हो कि पैपराजी के जरिए कमरे के बेहद पास तक आ जाने पर सैफ अली खान नाराज हो उठे थे। साथ ही उन्होंने गुस्से में पैप्स पर तंज कसा था। इतना ही नहीं बाद में एक्टर ने फोटोग्राफर्स के व्यवहार की आलोचना भी की। सैफ ने साफ किया कि वो और करीना दोनों बेहद उदार हैं, लेकिन कुछ सीमाए हैं जिन्हें पार नहीं किया जा सकता है। वहीं अब करीना कपूर भी पैप्स के दायरे और उनके प्रति पति के बयान पर चर्चा करती नजर आई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सैफ-करीना - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा,'मैं कोई रेखा नहीं खींच रही हूं। वास्तव में, मैं पसंद कर रही हूं जो भी हो... अगर वे क्लिक कर रहे हैं, तो उन्हें क्लिक करने दें। यहां तक कि मुझे भी ऐसा लगता है, 'मैं क्या करूं?' जितना मैंने कोशिश की और आप जानते हैं...सैफ और मैं दोनों ही बहुत ईमानदार रहे हैं। लेकिन, निश्चित रूप से, कभी-कभी किसी को इमारत में आने, या कुछ चीजें करने, या बच्चों को क्लिक करने का मन करता है, जब वे अपनी रुटीन एक्टिविटी के लिए जा रहे हों। जैसा कि सैफ ने कहा, केवल यही एक चीज है जिसे हमने कैप्चर ना करने का अनुरोध किया।'

यह भी पढ़ें : करीना कपूर को अफ्रीका में मिले नए दोस्त, पति-बच्चों को छोड़ मस्ती करती आईं नजर

4 of 5
सैफ-करीना - फोटो : सोशल मीडिया
बेबो ने ये भी साफ किया कि सैफ इस बात से हैरान हैं कि वो कैसे अक्सर पैपराजी को हंसते हुए पोज देती हैं। एक्ट्रेस ने बताया, 'सैफ कहते हैं, तुम हमेशा पोज देती रहती हो। और मुझे लगता है, हां! मैं ऐसी ही हूं।' सैफ पूछते हैं, 'तुम क्यों पोज दे रही हो?' और मैं कहती हूं, 'चिल, ये मैं हूं और मुझे ये पसंद है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैफ-करीना - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान के जरिए पैप्स को तंज मारे जाने पर करीना ने उनका बचाव करते हुए कहा, 'तथ्य यह है कि वे गेट के जरिए सुरक्षा गार्ड के सामने से निजी संपत्ति के अंदर घुसे और पूरी तरह से सबकुछ कैप्चर करने लगे। हम पर 20 कैमरे और रोशनी लगा दी जैसे कि यह उनका अधिकार है, और यह गलत व्यवहार है और सभी को सीमा में रहने की जरूरत है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें