अभिनेता वरुण धवन और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' को आज आठ साल पूरे हो गए हैं। वर्ष 2014 में यह फिल्म आज ही के दिन रिलीज हुई थी। फिल्म के आठ साल का सफर पूरा होने के मौके पर वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा की हैं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फिल्म की स्टारकास्ट के साथ तस्वीरें पोस्ट की हैं और फिल्म के आठ साल पूरे होने की खुशी जाहिर की है। तस्वीरों में वरुण आलिया के अलावा दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में सिद्धार्थ शुक्ला ने भी अहम किरदार अदा किया था।