फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Huma Qureshi: 'हर फिल्म को अपने दर्शक मिल ही जाते हैं', बॉलीवुड में बढ़ते विवाद पर हुमा कुरैशी की दोटूक

Sun, 09 Jul 2023 12:21 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हुमा कुरैशी - फोटो : instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हुमा ने अपने दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है।  अभिनेत्री को अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वॉसेपुर’ से अच्छी सफलता मिली है। इस फिल्म में अभिनेत्री की अदाकारी को खूब सराहा गया था। इसके बाद भी वह कई हिट फिल्मों में नजर आई हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म ‘तरला’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में, हुमा ने फिल्मों को लेकर बात की और कहा कि हर फिल्म के अपने दर्शक होते हैं और लोग उन फिल्मों को न देखने का विकल्प चुन सकते हैं जो उन्हें पसंद नहीं है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हुमा कुरैशी - फोटो : instagram

हाल ही में, एक इंटरव्यू में हुमा ने ‘द केरल स्टोरी’, ‘कश्मीर फाइल्स’, ‘आदिपुरुष’ और ‘पठान’ जैसी फिल्मों से जुड़े विवादों के बारे में सवाल किया गया। इसके जवाब में अभिनेत्री ने कहा कि इंडस्ट्री में हर तरह की फिल्में बननी चाहिए क्योंकि हर फिल्म को आखिरकार अपने दर्शक मिल ही जाते हैं।

Guru Dutt Biopic: यहां आकर अटक गई अभिनेता गुरु दत्त की बायोपिक, सिरे नहीं चढ़ सकीं इन निर्देशकों की कोशिशें

 
विज्ञापन

3 of 5
हुमा कुरैशी - फोटो : insta

इंटरव्यू में जब हुमा से फिल्मों को लेकर उनके विचार पूछे गए तो अभिनेत्री ने कहा, ‘सोशल मीडिया ने हर किसी को सशक्त बनाया है और अब हर किसी के पास अपनी राय है, लेकिन सभी राय सही नहीं हैं। मेरे हिसाब से अगर किसी ने कोई फिल्म बनाई है और वह आपको पसंद नहीं है तो उसे मत देखिए, लेकिन मुझे लगता है कि हर तरह की फिल्में बननी चाहिए।’

Vikram Mastal: मनोज मुतंशिर के माफीनामे पर 'रामायण' के हनुमान का प्रहार, बोले- आपने सनातन धर्म का...

4 of 5
हुमा कुरैशी - फोटो : insta

हुमा ने आगे कहा, ‘द केरल स्टोरी’ और ‘पठान’ जैसी फिल्में बननी चाहिए। इन फिल्मों को जो देखना चाहते हैं, वह लोग इसे जरूर देखेंगे। हर फिल्म को उसके दर्शक मिल जाते हैं। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि लोगों को छोटे-मोटे मुद्दों पर ध्यान देना बंद कर देना चाहिए और समाज के असल मुद्दों पर बात करना शुरू कर देना चाहिए।’

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हुमा कुरैशी - फोटो : insta
दर्शकों की पसंद पर बात करते हुए हुमा ने कहा,’मुझे लगता है कि हमें वास्तविक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और हमें इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए कि बॉलीवुड पार्टियों में क्या हुआ, किसे किस फिल्म से रिप्लेस किया गया, या किस फिल्म के डायलॉग अच्छे या बुरे थे। दर्शकों को पूरा हक है अपनी पसंद की फिल्में देखने का।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें