हिंदी सिनेमा के गुरु दत्त ऐसी शख्सियत रहे हैं, जिनकी कहानी को पर्दे पर कई बार उतारने की कोशिश की गई। हिंदी सिनेमा के कई चर्चित निर्माता, निर्देशक गुरु दत्त की बायोपिक बनाने की योजना बना चुके हैं। यहां तक शाहरुख खान और आमिर खान जैसे हिंदी सिनेमा के दिग्गज सितारे गुरु दत्त की बायोपिक में काम करना चाह रहे हैं, लेकिन अभी तक गुरु दत्त की बायोपिक पर फिल्म शुरू नहीं हो पाई। 'धर्म' जैसी फिल्म का निर्देशक कर चुकी भावना तलवार ने भी साल 2020 में गुरु दत्त की बायोपिक बनाने की घोषणा की थी, लेकिन यह फिल्म भी अब तक शुरू नहीं हो पाई। आइए जानते हैं और किन-किन निर्देशकों ने गुरु दत्त की बायोपिक बनाने की कोशिशें की हैं।