फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: गैंग्स ऑफ वासेपुर से हिट हुईं हुमा कुरैशी, इस विज्ञापन ने बदल दी थी जिंदगी

Wed, 28 Jul 2021 07:53 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हुमा कुरैशी - फोटो : Instagram
हुमा कुरैशी ने अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी एक विशेष जगह बनाई है। उन्होने कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया। हुमा कुरैशी का जन्म 28 जुलाई को 1986 में नई दिल्ली में हुआ था। उन्होने अपनी पढ़ाई दिल्ली से ही पूरी की। हुमा कुरैशी के भाई साकिब सलीम भी बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता हैं। उनके पिता सलीम कुरैशी दिल्ली में एक रेस्टोरेंट के मालिक हैं। हुमा कुरैशी ने जैसे ही अपनी पढ़ाई पूरी की  उसके बाद उन्होंने अभिनय में अपना करियर बनाने का निर्णय लिया। 

2008 में पहली बार मुंबई आई थीं हुमा

हुमा कुरैशी साल 2008 में अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए मुंबई आ गईं। उन्होने लगातार कई फिल्मों के लिए ऑडिशन दिए। हुमा कुरैशी पहली बार फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में नजर आई थीं, लेकिन वो जिस फिल्म के लिए पहली बार सलेक्ट हुईं थी वो फिल्म अनुराग कश्यप की फिल्म ‘‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ नहीं बल्कि ‘जंक्शन’ थी। इस फिल्म के लिए दोस्त के कहने पर हुमा कुरैशी ने ऑडिशन दिया और वो सलेक्ट हो गईं, लेकिन दुर्भाग्य से ये फिल्म कभी नहीं बनी।
विज्ञापन

2 of 5
हुमा कुरैशी - फोटो : Twitter
एक एड ने बदल दी हुमा की जिंदगी

ये फिल्म भले ही नहीं रिलीज हुई हो, लेकिन हुमा ने हार नहीं मानी और संघर्ष के बाद उन्हें हिन्दुस्तान यूनीलिवर का कॉन्ट्रैक्ट मिला जिसके चलते हुमा ने कई प्रोडक्ट शूट किए। लेकिन आमिर खान के साथ एक फोन ब्रांड के लिए शूट करने के बाद हुमा कुरैशी की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। आमिर खान के बाद हुमा कुरैशी को बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ भी काम करने का मौका मिला।
विज्ञापन

3 of 5
हुमा कुरैशी, अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम- @iamhumaq, @anuragkashyap10
गैंग्स ऑफ वासेपुर से मचाया धमाल

गैंग्स ऑफ वासेपुर से अपनी शुरुआत करने वाली हुमा कुरैशी को पहला मौका अनुराग कश्यप ने दिया था। दरअसल हुमा कुरैशी आमिर खान और शाहरुख खान के साथ काम करने के बाद कई और विज्ञापन में काम किया। जब अनुराग कश्यप की नजर हुमा पर पड़ी तो तुरंत ही उन्होने उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने का मन बना लिया। हुमा कुरैशी इस बात से बिलकुल अंजान थीं कि ये उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा मौका है, इसलिए जब अनुराग कश्यप ने उनसे अपनी फिल्म के लिए बात की तो उन्होने ये सोचकर इस बात को नजरअंदाज कर दिया कि फिल्म जगत में ऐसा सब कहते हैं। लेकिन अनुराग कश्यप ने उन्हें अपनी फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में कास्ट किया।  

4 of 5
हुमा कुरैशी - फोटो : सोशल मीडिया

अपने किरदार से छोड़ी अलग छाप

इस फिल्म में हुमा कुरैशी ने नवाजुद्दीन सिद्धिकी की गर्लफ्रेंड की भूमिका निभाई थी। हालांकि इस फिल्म में उनका किरदार कुछ बहुत बड़ा नहीं था फिर भी वह दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ने में सफल हुईं। इसके बाद वो अनुराग कश्यप की ही फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के दूसरे पार्ट का हिस्सा बनीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
   हुमा कुरैशी - फोटो : सोशल मीडिया
बड़े-बड़े सितारों के साथ किया काम

हुमा कुरैशी ने अपने फिल्मी करियर में कई बड़े सितारों के साथ काम किया। उन्होने बदलापुर, जॉली एलएलबी 2 और काला सहित कई हिट फिल्मों में काम किया है। अक्षय कुमार, शाहरुख खान और आमिर खान जैसे बड़े सितारों के साथ उन्होंने फिल्मों और विज्ञापन में काम किया। वह अपने अभिनय का दम हॉलीवुड फिल्म 'आर्मी ऑफ द डैड' में भी दिखा चुकी हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें