फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baby Do Die Do: ‘बेबी डू डाई डू’ की बेहद खराब रही शुरुआत! महज लाखों में की कमाई; जानें ओपनिंग डे का कलेक्शन

Fri, 03 Jul 2026 07:55 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Baby Do Die Do Box Office Collection Day 1: आज सिनेमाघरों में आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ के अलावा हुमा कुरैशी की फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ भी रिलीज हुई है। जानिए फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन
1 of 6
बेबी डू डाई डू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

हुमा कुरैशी आखिरी बार फिल्म ‘सिंगल सल्मा’ में नजर आईं थी, जो अक्टूबर 2025 में रिलीज हुई थी। अब वो फिर से एक हिंदी डार्क-कॉमेडी और एक्शन-थ्रिलर फिल्म के साथ वापस आ गई हैं। जानिए उनकी फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है। 

विज्ञापन

2 of 6
फिल्म 'बेबी डू डाई डू' रिव्यू - फोटो : इंस्टाग्राम@iamhumaq

‘बेबी डू डाई डू’ का ओपनिंग डे कलेक्शन 
हुमा कुरैशी की फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन बेहद खराब रहा है। खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने केवल 23 लाख का कलेक्शन किया है। इस हिसाब से ‘बेबी डू डाई डू’ की ओपनिंग कुछ खास नहीं रही है और ये फिल्म ज्यादा दर्शकों को नहीं लुभा पाई है। 

विज्ञापन

3 of 6
फिल्म 'बेबी डू डाई डू' - फोटो : सोशल मीडिया

असफल फिल्मों में शामिल होगी ‘बेबी डू डाई डू’?
हुमा कुरैशी की पिछली 5 फिल्में भी खास कमाल नहीं कर पाई और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। वहीं ‘बेबी डू डाई डू’ भी पहले दिन केवल लाखों में कमाई कर पाई है।

ग्राफिक्स की मदद से देखिए हुमा कुरैशी की पिछली 5 फिल्मों के पहले दिन का कलेक्शन- 

4 of 6
फिल्म 'बेबी डू डाई डू' रिव्यू - फोटो : इंस्टाग्राम@iamhumaq

फिल्म के बारे में 
एक हिंदी डार्क-कॉमेडी और एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। हुमा कुरैशी ने इसमें एक डेफ-म्यूट यानी सुन और बोल नहीं सकने वाली महिला की मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म का निर्देशन नचिकेत सामंत ने किया है और इसमें सिकंदर खेर और चंकी पांडे भी अहम किरदारों में हैं।

विज्ञापन

5 of 6
अल्फा - फोटो : एक्स

इन फिल्मों से है टक्कर
इन दिनों कई फिल्में सिनेमाघरों में लगी हुई हैं, जो 'बेबी डू डाई डू' को टक्कर देंगी। आज इस फिल्म के साथ रिलीज हुई आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' का भी लोगों में काफी क्रेज है। अल्फा, 'बेबी डू डाई डू' को कड़ी टक्कर देने वाली है। इसके अलावा 'वेलकम टू द जंगल' और 'कॉकटेल 2' भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही हैं। ये फिल्में भी 'बेबी डू डाई डू' के सामने चुनौती हो सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म 'बेबी डू डाई डू' - फोटो : सोशल मीडिया
अमर उजाला का फिल्म को लेकर रिव्यू 
'बेबी डू डाई डू' उन फिल्मों में है जो ट्रेलर में जितना वादा करती हैं, असल फिल्म में उसका आधा भी पूरा नहीं कर पाती है। हुमा ने अपने किरदार में पूरी ईमानदारी और मेहनत दिखाई है। लेकिन अफसोस कि कमजोर लेखन और बिखरा हुआ स्क्रीनप्ले उनकी कोशिशों पर भारी पड़ जाता है।

ये भी पढ़ें- Baby Do Die Do Review: हुमा कुरैशी ने बिना डायलॉग के दिखाया दम, एक्शन में भी छाईं; जानिए फिर कहां डूबी फिल्म?

अगर आप सिर्फ हुमा कुरैशी के लिए फिल्म देखना चाहते हैं, तभी इसे एक मौका दिया जा सकता है। वरना सच यही है कि स्टाइल और चमक-दमक के पीछे छिपी यह फिल्म कहानी के मोर्चे पर इतनी कमजोर पड़ जाती है कि खत्म होने तक ज्यादा याद सिर्फ इसकी कमियां रह जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें