फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ क्लब के पास पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', जानें 'अल्फा' के आगे 'कॉकटेल 2' ने की कितनी कमाई?

Fri, 03 Jul 2026 06:17 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Welcome To The Jungle VS Cocktail 2 Collection: 'वेलकम टू द जंगल' और 'कॉकटेल 2' ने आज बहुत अच्छा कलेक्शन नहीं किया है। माना जा रहा है कि दोनों फिल्मों की कमाई पर नई रिलीज हुई फिल्म 'अल्फा' का असर पड़ा है।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
आज सिनेमाघरों में आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' और हुमा कुरैशी की फिल्म 'बेबी डू डाई डू' रिलीज हुई है। इस बीच सिनेमाघरों में पहले से चल रहीं 'वेलकम टू द जंगल' और 'कॉकटेल 2' ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। आइए जानते हैं नई रिलीज हुई फिल्मों के बीच पहले रिलीज हुई फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन

2 of 5
वेलकम टू द जंगल - फोटो : एक्स
'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
अक्षय कुमार समेत 30 से ज्यादा कलाकारों से सजी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने आज खबर लिखे जाने तक बॉक्स ऑफिस पर 1.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इन आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है। कल इस फिल्म ने 5.50 करोड़ रुपये कमाए थे। अब तक फिल्म का कलेक्शन 94.94 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : X
'कॉकटेल 2' का कलेक्शन
19 जून को रिलीज हुई फिल्म 'कॉकटेल 2' ने आज खबर लिखे जाने तक 36 लाख रुपये कमाए हैं। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। कल इस फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब तक इस फिल्म ने कुल 89.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दूसरे हफ्ते में इस फिल्म की कमाई काफी घट गई है।

4 of 5
कॉकटेल 2, वेलकम टू द जंगल - फोटो : सोशल मीडिया
'अल्फा' की रिलीज का पड़ा असर
सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फिल्म 'अल्फा' को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। आज खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने 3.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। माना जा रहा है कि 'अल्फा' की कमाई का असर 'वेलकम टू द जंगल' और 'कॉकटेल 2' की आज की कमाई पर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अल्फा - फोटो : एक्स
'अल्फा' की स्टारकास्ट 
'अल्फा' में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल, अनिल कपूर और दिव्येंदु भट्टाचार्य जैसे कलाकार नजर आए हैं। इसमें ऋतिक रोशन ने कैमियो किया है। इसके निर्देशक शिव रवैल हैं। फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें