ऋतिक रोशन करीब एक दशक से फिल्मों में काम कर दर्शकों को एंटरटेन करते आ रहे हैं। इस समय भले ही उनकी कोई फिल्म ना आ रही हो लेनिक वो अपने कपड़े के ब्रांड को अक्सर प्रमोट करते नजर आते हैं। उनके पिता राकेश रोशन भी अपने जमाने के बेहतरीन एक्टर रह चुके हैं। अब राकेश अपने बेटे को लेकर फिल्में बनाते हैं।
विज्ञापन
ये हैं ऋतिक रोशन की बहन सुनयना, टूटी दो शादियां और कैंसर से जाते-जाते बची थी जान
2 of 6
सुनयना रोशन
ये सब बातें तो हर कोई जानता होगा। लेकिन इन सब के पीछे एक चेहरा छिपा है जो रोशन परिवार का असल हीरो है। वो है ऋतिक की बहन सुनयना रोशन। सुनयना रोशन के बारे में आप ज्यादा नहीं जानते होंगे क्योंकि वो हमेशा पर्दे के पीछे रहीं। लेकिन सुनयना ने अपनी जिंदगी को जिस तरह संभाला है उससे वो पूरे परिवार की हीरो बन गई हैं।
विज्ञापन
ये हैं ऋतिक रोशन की बहन सुनयना, टूटी दो शादियां और कैंसर से जाते-जाते बची थी जान
3 of 6
सुनयना रोशन
45 साल की सुनयना का बचपन से ही वजन ज्यादा रहा है। उनके फिल्मों में ना आने की एक वजह ये भी हो सकती है। सुनयना की अब तक दो शादियां हुई हैं और एक बार सगाई भी टूट चुकी है। सुनयना की पहली शादी आशीष सोनी से हुई थी लेकिन दोनों का साल 2000 में तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने मोहन नदार से शादी की। अब दोनों अलग हो गए हैं।
ये हैं ऋतिक रोशन की बहन सुनयना, टूटी दो शादियां और कैंसर से जाते-जाते बची थी जान
4 of 6
सुनयना रोशन
सुनयना का नाम कई सेलेब्रिटीज के साथ भी जुड़ता रहा है। इसमें राजीव पॉल का नाम खासा चर्चा में रहा था। इन सब के अलावा सुनयना कैंसर की बीमारी भी झेल चुकी हैं। सुनयना को सरविकल कैंसर हुआ था। सुनयना अपने पिता के साथ जब फिल्म 'क्रेजी 4' की शूटिंग में उनके साथ काम कर रही थीं तो उन्हें हैवी ब्लीडिंग हुई।
विज्ञापन
ये हैं ऋतिक रोशन की बहन सुनयना, टूटी दो शादियां और कैंसर से जाते-जाते बची थी जान
5 of 6
सुनयना रोशन
जब उन्होंने टेस्ट करवाया तो वो हैरान रह गईं। ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन ने उन्हें फोन कर बताया कि उनको कैंसर है। उस दिन वो कमरे में जाकर सारा दिन रोती रहीं। परिवार के समझाने के बाद उनका इलाज शुरू हुआ। कीमोथेरेपी के दौरान उनके सारे बाल झड़ गए। सुनयना उस समय खुद को शीशे में देखकर खूब रोती थीं। इसके चलते वो डिप्रेशन में जाने लगीं।
ये हैं ऋतिक रोशन की बहन सुनयना, टूटी दो शादियां और कैंसर से जाते-जाते बची थी जान
6 of 6
सुनयना रोशन
एक लंबे संघर्ष के बाद सुनयना ने अपनी इस बीमारी पर जीत पा ली। अब सुनयना एक खुशहाल जीवन जी रही हैं। वो अपने पैरेंट्स के साथ ही रहती हैं। पहले पति से सुनयना की एक बेटी सुरानिका भी है। फिल्म निर्देशन के अलावा सुनयना एक किताब 'टु डैड विद लव' भी लिख चुकी हैं।