फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक ऋतिक रोशन की वैनिटी में घुस गए थे माइकल जैक्सन, बाेला थ्ाा ये सब

Tue, 10 Jan 2017 01:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल' की ‌इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ऋतिक के फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच ऋतिक और उनके पिता राकेश रोशन फिल्म को लेकर कई किस्से बता चुके हैं। 
विज्ञापन

अचानक ऋतिक रोशन की वैनिटी में घुस गए थे माइकल जैकसन, रो पड़े थे ऋतिक

2 of 6
ऋतिक रोशन
इस बार राकेश रोशन ने ऋतिक के साथ कुछ पुरानी यादों को ताजा किया है। राकेश रोशन को तस्वीरों का बहुत शौक है। वो अपने घर पर भी सजावट के ‌तौर पर पुरानी तस्वीरों को सजाते हैं। उनके जूहू वाले घर पर तस्वीरों का डेकोरेशन एक अहम हिस्सा है। 
विज्ञापन

अचानक ऋतिक रोशन की वैनिटी में घुस गए थे माइकल जैकसन, रो पड़े थे ऋतिक

3 of 6
ऋतिक रोशन
उन्होंने घर में कई डिजायनर फ्रेम में अपनी जिंदगी के अहम पहलुओं को कैद किया है। इन्हीं तस्वीरों में एक खास तस्वीर है, जो उनके लिए बेहद अजीज है। यह तस्वीर इसलिए खास है क्योंकि इन तस्वीरों में उनके और ऋतिक रोशन के साथ डांस के सुपरस्टार माइकल जैक्सन हैं। 

अचानक ऋतिक रोशन की वैनिटी में घुस गए थे माइकल जैकसन, रो पड़े थे ऋतिक

4 of 6
ऋतिक रोशन
राकेश इस तस्वीर से जुड़ी यादों को शेयर करते हुए बताते हैं कि वो न्यूयॉर्क में ऋतिक के साथ फिल्म 'काइट्स' की शूटिंग कर रहे थे। वहीं पास में माइकल के किसी कॉन्सर्ट की शूटिंग चल रही थी। माइकल को ये बात अच्छी तरह पता थी कि ऋतिक उनके फैन हैं। वे ऋतिक की पॉपुलेरिटी से भी वाकिफ थे। 
विज्ञापन

अचानक ऋतिक रोशन की वैनिटी में घुस गए थे माइकल जैकसन, रो पड़े थे ऋतिक

5 of 6
ऋतिक रोशन
राकेश उस खास दिन को याद करते हुए बताते हैं कि माइकल के कुछ बॉडी गार्ड पहले ऋतिक की वैनिटी में आए और उसके तुरंत बाद माइकल उनके बीच से निकले और उन्होंने ऋतिक से हाथ मिलाते हुए कहा, 'हाय आई एम माइकल'। ऋतिक को तो पहले विश्वास ही नहीं हुआ था कि उनके सामने उनके आइडल खड़े हैं। ऋतिक रोने लगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक ऋतिक रोशन की वैनिटी में घुस गए थे माइकल जैकसन, रो पड़े थे ऋतिक

6 of 6
ऋतिक रोशन
बाद में माइकल ने उन्हें गले लगाया और फिर एक प्यारी सी तस्वीर खिंचवाई। राकेश कहते हैं कि यह उनके लिए सबसे यादगार लम्हा रहा। बता दें कि ऋतिक के डांसिंग स्टाइल में आपको माइकल की झलक नजर आएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें