फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farhan Akhtar Wedding: ऋतिक रोशन ने किया 'जिंदगी ना मिलेगा दोबारा' का सीन रीक्रिएट, फरहान के साथ सेनोरीटा पर किया जमकर डांस

Sun, 20 Feb 2022 07:16 PM IST
रोमा रागिनी एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऋतिक रौशन ने फरहान की शादी में जमकर डांस किया। वे फरहान के साथ सेनोरिटा सॉन्ग पर जमकर थिरके। 
विज्ञापन
1 of 4
फरहान अख्तर और ऋतिक रौशन डांस - फोटो : Instagram
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर शनिवार को शादी के बंधन में बंध गए। खंडाला में हुई शादी में बॉलीवुड के कई एक्टर-एक्ट्रेस पहुंचें। अब फरहान की शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ऋतिक रोशन ने फरहान की शादी में 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के सीन को फिर से रीक्रिएट कर दिया। 

 
विज्ञापन

2 of 4
फरहान की शादी में परिवार के साथ पहुंचे ऋतिक - फोटो : Instagram
फरहान और शिबानी की शादी में ऋतिक रोशन भी पहुंचे थे। अब ऋतिक और फरहान के डांस का वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के गाने सेनोरीटा पर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।  एक फैन ने लिखा कि इमरान और अर्जुन ने 'जिंदगी मिलेगी ना दोबारा' के सेनोरीटा गाने को फिर से रीक्रिएट कर दिया। 
 

 
विज्ञापन

3 of 4
फरहान और शिबानी की शादी - फोटो : Social Media
'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' 2011 में रिलीज हुई थी। फरहान और ऋतिक रोशन ने इमरान और अर्जुन की भूमिका निभाई थी। जिसमें दोनों दोस्त बने थे। वहीं फरहान की शादी का एक दूसरा वीडियो भी सामने आया है। जिसमें फरहान और शिबानी साथ में डांस कर रहे हैं। वहीं कुछ देर के लिए गाने पर ऋतिक भी डांस कर रहे हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
फरहान शिबानी की शादी - फोटो : सोशल मीडिया
फरहान अख्तर और शिबानी एक- दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। दोनों खंडाला में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गए। शादी में रिया चक्रवर्ती, आशुतोष गोवारिकर, अमृता अरोड़ा, ऋतिक रोशन और उनका परिवार भी पहुंचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें