फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anmol Ambani Wedding : इंटरनेट पर वायरल हुईं अनमोल-कृशा की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें, आखिर कौन हैं अंबानी परिवार की होने वाली बहू

Sun, 20 Feb 2022 07:13 PM IST
रोमा रागिनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिजनैसमैन अनिल अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी अपनी लेडी लव कृशा शाह से शादी करने जा रहे हैं। उन दोनों की तस्वीरें आजकल चर्चा में बनी हुई हैं। 
विज्ञापन
1 of 4
अंबानी परिवार के साथ कृशा शाह - फोटो : Instagram
अंबानी परिवार में जल्द ही शादी की शहनाई गुंजने वाली है। हाल ही में अनिल और टीना अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी की मेहंदी सेरेमनी हुई है। जिसमें जया बच्चन, श्वेता नंदा, रीमा जैन सहित कई बॉलीवुड हस्ती पहुंची। अनमोल की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरें देखकर सभी यही जानना चाह रहे हैं कि आखिर अंबानी परिवार की बहू कौन हैं।
विज्ञापन

2 of 4
अनमोल अंबानी और कृशा शाह - फोटो : Instagram
अनमोल की दुल्हनियां आखिर कौन हैं? 
कृशा शाह मुंबई में पली-बढ़ी एक सोशल वर्कर और आंत्रप्रेन्योर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक सोशल नेटवर्किंग कंपनी डिस्को की संस्थापक हैं। कृशा पहले यूके की कम्पनी एक्सेंचर के लिए काम किया करती थीं। हालांकि कुछ समय बाद वह भारत लौट आईं और यहां उन्होंने अपने कम्पनी शुरू की। बता दें कि कृशा ने लवनॉटफियर नामक एक मेंटल हेल्थ पर कैंपेन भी चलाया था। 

 
विज्ञापन

3 of 4
अनिल अंबानी और टीना अंबानी
अर्थशास्त्री हैं कृशा
अनमोल की मंगेतर कृशा ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से राजनीतिक अर्थशास्त्र में स्नातक किया है। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त की है। टीना अंबानी ने अनमोल और कृशा की मेहंदी सरेमनी की कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
कृशा अनमोल की वेडिंग - फोटो : Instagram
वहीं दोनों कपल की अब हल्दी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। कृशा की बहन नृति शाह ने हल्दी की फोटोज शेयर की हैं। नृति एक ब्यूटी एंड फूड ब्लॉगर हैं। कृशा की हल्दी सेरेमनी हिंदू रीति-रिवाज से हुई है। इस दौरान उनके घर को फूलों से सजाया गया है। घर की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, डी डे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें