फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक रोशन ने खरीदी 4 करोड़ की कार, फ्लॉप फिल्मों के बावजूद नहीं कम हुआ स्टारडम

Fri, 13 Apr 2018 12:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋतिक रोशन
इन दिनों ऋतिक रोशन अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुपर 30' की शूटिंग में बिजी हैं । फिल्म के सेट से ऋतिक की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं । इसके अलावा ऋतिक अक्सर अपने बच्चों और एक्स वाइफ के साथ स्पॉट किए जाते हैं । अब वो एक नई वजह से चर्चा में आ गए हैं ।
विज्ञापन

2 of 5
ऋतिक रोशन
हाल ही में ऋतिक ने एस्टन मार्टिन की रैपिड एस कार खरीदी है। दिल्ली में इस कार की कीमत 3.8 करोड़ रुपए है। अपनी नई कार में ऋतिक दोनों बेटों के साथ घूमते नजर आए । सिल्वर कलर की कार ऋतिक की पर्सनैलिटी से बिल्कुल मैच कर रही है ।
विज्ञापन

3 of 5
ऋतिक रोशन
बता दें कि एस्टन मार्टिन का रैपिड एस इंडिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। रैपिड एस कार 6.0 लीटर वाले V12 इंजिन के साथ आती है, जो कि 552 बीएचपी की पावर के साथ 620 एनएम का टार्क जेनरेट करता है। इसमें 8 ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियर हैं।

4 of 5
ऋतिक रोशन
रैपिड एस सिर्फ 4 सेकंड में ही 100 की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी मैक्सिमम स्पीड 327 किमी प्रति घंटा है। रणवीर सिंह ने भी 2017 में एस्टन मार्टिन एस कार खरीदी थी। अपने 32वें बर्थडे पर रणवीर ने ये कार खुद को गिफ्ट की थी। रणवीर की गाड़ी व्हाइट शेड में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋतिक रोशन
एस्टन मार्टिन रैपिड एस के अलावा ऋतिक के पास रॉल्स रायस घोस्ट, पोर्शे साएने टर्बो एस, रेंज रोवर वोग, मर्सिडीज मैबेक और मर्सिडीज बेंज एस क्लास जैसी लग्जरी गाड़ियां भी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें