कभी सोचा है, मीडिया में हर दिन तैमूर की तस्वीर क्यों छपती है। वैसे तो सभी स्टार किड्स मीडिया में छाए रहते हैं, लेकिन सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान सोशल मीडिया के सबसे पसंदीदा स्टार किड हैं। अपनी मासूमियत और चुलबुलेपन से उन्होंने फैंस तो अपना दीवाना बना रखा है।
विज्ञापन
2 of 4
Taimur
सैफ और बेबो के नन्हे नवाब काफी कैमरा फ्रेंडली हैं। मीडिया में अटेंशन कैसे पाना है, छोटे नवाब बहुत अच्छे से जानते हैं। कैमरे को देखकर वह खुद पे खुद पोज देने लगते हैं और उनका ये अंदाज हर किसी का दिल जीत लेता है। सोशल मीडिया पर तैमूर का हर अंदाज काफी तेजी से वायरल होने लगता है। उनकी क्यूटनेस उन्हें फेवरेट स्टार किड बनाती है।
विज्ञापन
3 of 4
taimur with kareena
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान तैमूर को मीडिया मिल रही अटेंशन पर करीना ने कहा, सच कहूं तो, मैं पागल हूं। तैमूर को जो मीडिया से अटेंशन मिल रही है यह सब देखकर कही बार मुझे चिंता हो जाती है। जितना मैं इसके बारे में सोचती हूं उतना ही उस पर काला टीका लगाती हूं। यह सब देखकर मैं नहीं चाहती वह घर से बाहर निकले। मैं चाहती हूं वह एकदम नार्मल लाइफ जिएं।
करीना ने आगे बताया कि वह और सैफ मीडिया में मिल रही तैमूर को अटेंशन को पॉजिटिव लेते हैं। करीना ने कहां, मीडिया में आए दिन तैमूर की तस्वीरों को देख सैफ और मैं आपस में बात करते हैं और इसे पॉजिटिव लेते हुए अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते हैं। हम ऐसा सोचते हैं कि हमारा बच्चा कितने लोगों की चेहरे पर मुस्कान लाता है। तैमूर के स्टारडम को लेकर करीना ने कहा, लोग यह नहीं तय कर पा रहे है कि वह मुझे सुपरस्टार कहे या देश के सबसे छोटे सुपरस्टार की मां कहे।