फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश रोशन से पहले ऋतिक की बहन को भी हो चुका है कैंसर, दो शादियां टूटी अब रहती हैं पिता के घर

Thu, 10 Jan 2019 07:53 AM IST
kapil kumar एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
hritik roshan sunaina roshan
ऋतिक रोशन पिछले 18 साल से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं । ऋतिक ने साल 2000 में 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने ही डायरेक्ट की थी । ये उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी । तब से लेकर अब तक ऋतिक रोशन का चार्म बरकरार है । आज ऋतिक अपना 45वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
sunaina roshan
हाल ही में ऋतिक ने बताया कि उनके पिता राकेश रोशन कैंसर से जूझ रहे हैं । इस खबर के सामने आने के बाद बॉलीवुड के कई स्टार्स ने राकेश रोशन के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है । ऋतिक रोशन के परिवार में पहले भी एक शख्स को कैंसर हो चुका है । ये हैं ऋतिक की बहन सुनैना रोशन । 
विज्ञापन

3 of 8
sunaina roshan
सुनैना रोशन परिवार की असली हीरो मानी जाती हैं। सुनैना रोशन के बारे में आप ज्यादा नहीं जानते होंगे क्योंकि वो हमेशा परदे के पीछे रहीं। लेकिन सुनैना ने अपनी जिंदगी को जिस तरह संभाला है उससे वो पूरे परिवार की हीरो बन गई हैं।

4 of 8
सुनयना रोशन
46 साल की सुनैना का बचपन से ही वजन ज्यादा रहा है। उनके फिल्मों में ना आने की एक वजह ये भी हो सकती है। सुनैना की अब तक दो शादियां हुई हैं और एक बार सगाई भी टूट चुकी है। सुनैना की पहली शादी आशीष सोनी से हुई थी लेकिन दोनों का साल 2000 में तलाक हो गया। 
विज्ञापन

5 of 8
सुनयना रोशन
इसके बाद उन्होंने मोहन नदार से शादी की। ये शादी भी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई । सुनैना का नाम कई सेलेब्रिटीज के साथ भी जुड़ता रहा है। इसमें राजीव पॉल का नाम खासा चर्चा में रहा। इन सब के अलावा सुनैना कैंसर की बीमारी भी झेल चुकी हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
सुनयना रोशन
सुनैना को सरविकल कैंसर हुआ था। सुनैना अपने पिता के साथ जब फिल्म 'क्रेजी 4' की शूटिंग में उनके साथ काम कर रही थीं तो उन्हें हैवी ब्लीडिंग हुई। जब उन्होंने टेस्ट करवाया तो वो हैरान रह गईं। ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन ने उन्हें फोन कर बताया कि उनको कैंसर है। 
विज्ञापन

7 of 8
सुनयना रोशन
उस दिन वो कमरे में जाकर सारा दिन रोती रहीं। परिवार के समझाने के बाद उनका इलाज शुरू हुआ। कीमोथेरेपी के दौरान उनके सारे बाल झड़ गए। सुनयना उस समय खुद को शीशे में देखकर खूब रोती थीं। इसके चलते वो डिप्रेशन में जाने लगीं।
विज्ञापन

8 of 8
सुनयना रोशन
एक लंबे संघर्ष के बाद  सुनैना ने अपनी इस बीमारी पर जीत पा ली। अब सुनैना एक खुशहाल जीवन जी रही हैं। वो अपने पैरेंट्स के साथ ही रहती हैं। पहले पति से  सुनैना की एक बेटी सुरानिका भी है। फिल्म निर्देशन के अलावा सुनैना एक किताब 'टु डैड विद लव' भी लिख चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें