रितिक रोशन-कंगना रनौत विवाद में कई बातें धीरे-धीरे निकल कर आ रही हैं। रितिक-कंगना के करीबी क्रमशः बातें मीडिया में लीक कर रहे हैं। अब इसमें रितिक की पूर्व पत्नी सुजैन के करीबी सूत्र भी मैदान भी हैं। मीडिया में आई खबरों के अनुसार कृष-3 की शूटिंग के दौरान रितिक-सुजैन में कई बार कंगना को लेकर झगड़े हुए थे। उन दिनों रितिक-सुजैन विवाहित थे।
विज्ञापन
बड़ा खुलासाः कंगना को लेकर कई बार बुरी तरह से लड़े थे रितिक-सुजैन
2 of 10
सुजैन खान
सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि सुजैन ने रितिक से कई मर्तबा पूछा था कि कंगना से उनका क्या रिश्ता है? ...और हर बार रितिक ने एक ही जवाब दिया, ‘कुछ नहीं।’ सुजैन के करीबी सूत्र के मुताबिक दुनिया की कोई भी पत्नी इस बात को महसूस कर सकती है कि उसका पति क्या उसे धोखा दे रहा है? सुजैन भी यह समझ गई थीं। तो क्या रितिक-सुजैन का तलाक इसी मुद्दे पर हुआ?
विज्ञापन
बड़ा खुलासाः कंगना को लेकर कई बार बुरी तरह से लड़े थे रितिक-सुजैन
3 of 10
रितिक रोशन और कंगना
सूत्र का कहना है, ‘ऐसा नहीं है क्योंकि फिल्म काइट्स के निर्माण के दौरान मैक्सिकन सुंदरी बारबरा मोरी संग रितिक की नजदीकियों के साथ ही सुजैन ने उनसे संबंध खत्म कर लिए थे। कंगना रितिक की जिंदगी में न आतीं तब भी सुजैन उनसे तलाक ले ही लेतीं।’ सूत्र ने दावा किया कि अप्रैल 2014 में अदालत में जब तलाक का केस दायर हुआ, तब भी रितिक कंगना के बहुत करीब थे।
बड़ा खुलासाः कंगना को लेकर कई बार बुरी तरह से लड़े थे रितिक-सुजैन
4 of 10
रितिक रोशन और कंगना
उधर खबर है कि टेंशन फ्री होने को रितिक लगातार कॉमिक स्क्रिप्ट ढूंढ रहे हैं और पढ़ रहे हैं। हंसना जीवन में टॉनिक का काम करता है। इधर लगातार विवादों और तनाव में रहने वाले रितिक रोशन को इसकी सख्त जरूरत महसूस हो रही है। इसी वजह से वह अपने लिए बढ़िया कॉमिक स्क्रिप्ट तलाश रहे हैं। कॉमेडी फिल्म में काम करने के लिए वह सुपर फ्लॉप फिल्में देने वाले डायरेक्टर साजिद खान के साथ काम करने को भी तैयार हैं।
विज्ञापन
बड़ा खुलासाः कंगना को लेकर कई बार बुरी तरह से लड़े थे रितिक-सुजैन
5 of 10
रितिक रोशन और कंगना
बीते दो-तीन साल से ऐक्टर रितिक रोशन की जिंदगी में टेंशन इतने बढ़ गए हैं कि दूर होने का नाम नहीं ले रहे। ऐसे में उन्हें हंसने के कितने मौके मिलते होंगे, समझा जा सकता है। खबर है कि निजी जिंदगी के तनावों को दूर करने के लिए रितिक कॉमेडी फिल्म में काम करना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें अच्छी कॉमिक स्क्रिप्ट की तलाश है। फिलहाल वह निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की ऐतिहासिक-रोमांटिक-ऐक्शन फिल्म मोहन जोदड़ो में काम कर रहे हैं। इसके बाद अपनी होम प्रोडक्शन थ्रिलर फिल्म करेंगे, जिसमें वह नेत्रहीन व्यक्ति बनेंगे। यह फिल्म भी इसी साल शूट होगी।
विज्ञापन
बड़ा खुलासाः कंगना को लेकर कई बार बुरी तरह से लड़े थे रितिक-सुजैन
6 of 10
रितिक रोशन और कंगना
सूत्रों की मानें तो रितिक होम प्रोडक्शन के बाद हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म करना चाहते हैं ताकि कम से कम सैट पर तो हंस सकें। इसके लिए उन्होंने अपने परिचित लेखकों-निर्देशकों से बात की है। अपने पंद्रह साल के करिअर में रितिक ने कभी कॉमेडी फिल्म नहीं की है। वह कॉमेडी करने को कितने आतुर हैं इसका पता यूं लगता है कि बीते पखवाड़े में उन्होंने हिम्मतवाला और हमशकल्स जैसी सुपरफ्लॉप कॉमेडी फिल्मों के डायरेक्टर साजिद खान तक से कुछ मुलाकातें कर डाली।
विज्ञापन
बड़ा खुलासाः कंगना को लेकर कई बार बुरी तरह से लड़े थे रितिक-सुजैन
7 of 10
रितिक रोशन
हर रोज तीन फिल्में देखने वाले साजिद ने कुछ आइडिये भी रितिक को सुनाए, कुछ तैयार स्क्रिप्ट्स भी दिखाईं। सूत्रों की मानें तो रितिक को साजिद के दो-एक आइडिये अच्छे लगे हैं मगर उन्होंने शर्त रखी है कि साजिद बेसिर-पैर की कॉमेडी नहीं बनाएंगे, बल्कि ऐसी हास्य फिल्म बनाएंगे जिसकी बातों के कुछ मतलब भी निकलें।
बड़ा खुलासाः कंगना को लेकर कई बार बुरी तरह से लड़े थे रितिक-सुजैन
8 of 10
रितिक रोशन
रितिक ने हाउसफुल जैसी कॉमेडी फिल्म करने से पहले ही इंकार कर दिया है। वह चाहते हैं कि साजिद उनके लिए हे बेबी जैसी फिल्म बनाएं जिसमें कहानी के साथ संदेश भी रहे। साजिद ने रितिक को विश्वास दिलाया है कि वह उनके लिए इमोशन से भरपूर स्क्रिप्ट लिखेंगे, जिसमें रोमांस का भी तड़का रहेगा। सूत्रों का कहना है कि रितिक को यदि साजिद का रोमांटिक-कॉमेडी का आइडिया पसंद आ गया तो साजिद अपनी अगली फिल्म (कोरियन फिल्म माई गर्लफ्रेंड इज एन एजेंट का रीमेक) का काम रोक सकते हैं। यह फिल्म इस साल शुरू करने की योजना है।
रितिक के साथ काम करने के खयाल से साजिद उत्साहित हैं।
बड़ा खुलासाः कंगना को लेकर कई बार बुरी तरह से लड़े थे रितिक-सुजैन
9 of 10
कंगना रणौत
सूत्रों के अनुसार वह रितिक के संग अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड जैकलीन फर्नांडिस को लेकर फिल्म प्लान कर सकते हैं। उन्होंने यह बात रितिक के साथ भी शेयर की है। संभवतः इसी का परिणाम है कि पिछले हफ्ते रितिक ने जैकलीन से जुड़े एक एनजीओ को पांच लाख रुपये का चैक दिया। एनजीओ चेन्नई बाढ़ पीड़ित गरीबों के लिए दस हजार मकान बनाने की योजना पर काम कर रहा है और जैकलीन धन जुटाने में उसकी मदद कर रही हैं।
बड़ा खुलासाः कंगना को लेकर कई बार बुरी तरह से लड़े थे रितिक-सुजैन
10 of 10
कंगना रनौत
- फोटो : gettyimages
जानकारों के अनुसार, रितिक-जैकलीन साजिद की फिल्म के लिए तैयार हो जाते हैं तो निर्माता साजिद नाडियाडवाला भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ सकते हैं। नाडियाडवाला के लिए साजिद ने हाउसफुल और हाउसफुल-2 जैसी सफल फिल्में डायरेक्ट की थी। जिसका तीसरा संस्करण इस साल रिलीज होना है। नाडियाडवाला ने साजिद के बड़बोलेपन के कारण हाउसफुल-3 से उन्हें हटा दिया था। परंतु बाद में दोनों फिर दोस्त हो गए।