hrithik roshan
- फोटो : amar ujala
ऋतिक के साथ 40 बच्चों की एक टोली दिन रात इस पेशकश की तैयारी कर रही है। इस दौरान ऋतिक ने कुछ ऐसे करतब भी दिखाने का फैसला किया है जिन्हें उनकी पीढ़ी का कोई कलाकार करने की सोच भी नहीं सकता। जिन गानों पर ऋतिक की ये तैयारी चल रही है, उनके जरिए उनके 20 साल के सफर का खाका खींचा जाएगा और इमें शामिल गाने हैं, घुंघरू, सेनोरिटा, धूम मचा ले, जय जय शिव शंकर, एक पल का जीना, तू तू मेरी और कहो ना प्यार है। इस साल के जी सिने पुरस्कारों के लिए वोटिंग लाइंस भी खुल चुकी हैं।