फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की के कहने पर अभिनेता ने जड़ दिया राजपाल यादव को थप्पड़, वीडियो वायरल

Wed, 04 Mar 2020 06:47 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rajpal Yadav - फोटो : twitter
बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव एक लंबे वक्त के बाद सिनेमा में वापसी कर रहे हैं। ऐसे में फिल्मों में वापसी से पहले राजपाल यादव सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय हो गए हैं। राजपाल यादव अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने मजेदार कॉमेडी वीडियोज फैंस के साथ साझा करते रहते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
राजपाल यादव का वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में हाल ही में राजपाल यादव ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि राजपाल यादव सड़के किनारे एक जगह पर बैठे हुए हैं। इतने में एक लड़की राजपाल यादव के साथ खड़े शख्स को कहती है कि क्या तुम एक हजार रुपये के लिए अपने दोस्त को थप्पड़ मार सकते हो।
विज्ञापन

3 of 5
राजपाल यादव का वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
इतना कहते ही शख्स थोड़ा सा सोचता है और फिर राजपाल यादव को थप्पड़ जड़ देता है। राजपाल को थप्पड़ पड़ने के बाद लड़की शख्स को एक हजार रुपये देती है। वहीं वो दोस्त उन पैसों को राजपाल के साथ बांट लेता है। इसके बाद दोनों खूशी से झूम उठते हैं।
 

4 of 5
राजपाल यादव का वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
वैसे बात इस वायरल वीडियो की करें तो राजपाल के साथ खड़े शख्स जावेद जाफरी के बेट मिजान जाफरी हैं। वहीं साथ वाली अभिनेत्री का नाम प्रणिता है। गौरतलब है कि इससे पहले भी राजपाल यादव इंस्टाग्राम पर ढेर सारे मजेदार वीडियो साझा कर चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rajpal Yadav - फोटो : file photo
बात राजपाल यादव के फिल्मी करियर की करें तो राजपाल ने अपने कॉमेडी से कई बार दर्शकों को लोट पोट किया है। राजपाल यादव की हिट लिस्ट में 'हंगामा', 'चुप-चुप के', 'गरम मसाला', 'फिर हेरा फेरी', 'ढोल' और 'वक्त' जैसी शानदार फिल्में शामिल हैं।

जापान में दिखा आमिर की 3 इडियट्स का जादू, बंद होने वाले थियेटर का आखिरी शो रहा हाउसफुल
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें