फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेन ट्यूमर जैसी बीमारी से लड़ रहे हैं 'सुपर 30' के संस्थापक आनंद कुमार, 5 साल से चल रहा है इलाज

Thu, 11 Jul 2019 06:50 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
super 30 - फोटो : Twitter
ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'सुपर 30' लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि फिल्म चर्चित शिक्षण संस्थान 'सुपर 30' के संस्थापक आनंद कुमार पर आधारित हैं। ऐसे में आनंद कुमार से जुड़ा एक बड़ा खुलासा सामने आया है। 
विज्ञापन

2 of 6
Anand Kumar - फोटो : social media
दरअसल हाल ही में एक इंटरव्यू में आनंद कुमार ने खुलासा किया है कि वो ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। बता दें कि न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर हैं।

विज्ञापन

3 of 6
anand kumar with wife - फोटो : Twitter
सोशल मीडिया पर इस इंटरव्यू का क्लिप भी वायरल होने लगा है। वीडियो में आनंद कुमार अपनी बीमारी के बारे में बताते नजर आ रहे हैं। वहीं आनंद इस वीडियो में बता रहे हैं कि साल 2014 में उन्हें अपनी इस बीमारी के बारे में पता चला था।
 
 

4 of 6
anand kumar - फोटो : Twitter
इसके साथ ही वीडियो में आनंद बता रहे हैं कि वो अभी तक इस बीमारी का ऑपरेशन नहीं करवा पाए हैं। इसके साथ ही आनंद ने बताया कि कुछ समय पहले उन्हें सुनने में भी काफी बीमारी होती थी। वहीं जब इसका चेकअप उन्होंने करवाया तो पता लगा कि वो अपने सुनने की 80-90 प्रतिशत क्षमता खो चुके हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
Anand Kumar - फोटो : social media
आनंद ने बताया कि डॉक्टर्स ने उन्हें बताया है कि सिर में जिस जगह उन्हें ट्यूमर है वो बेहद नाजुक एरिया है। वहीं गलत ऑपरेशन से उन्हें पैरालाइज हो सकता है। वहीं हमेशा के लिए बहरे भी हो सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
super 30 - फोटो : social media
गौरतलब है कि सुपर 30, 12 जुलाई को रिलीज हो रही है। ऐसे में फिल्म से आनंद कुमार को काफी उम्मीदे हैं कि उनकी कहानी कई लोगों को उनका सपना पूरा करने की प्रेरण देगी। इसके साथ ही लोगों को विश्वास होगा कि मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें