बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेडेट फिल्म 'सुपर 30' को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज है। इस फिल्म में वह बिहार के गणितिज्ञ आनंद कुमार के किरदार में नजर आने वाले हैं। बता दें कि आनंद कुमार पटना में गरीब बच्चों के लिए आईआईटी की तैयारी के लिए क्लासेस चलाते हैं। हर साल उनके कोचिंग सेंटर से अधिकतर बच्चे आईआईटी क्रेक करने में सफल रहते हैं।