फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सुपर 30' के चक्कर में ऋतिक रोशन का हुआ ऐसा हाल, सुजैन भी देखकर होंगी हैरान

Tue, 13 Feb 2018 07:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hrithik Roshan
बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहलाने वाले ऋतिक रोशन की एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में आप ऋतिक को पहचान नहीं पाएंगे। इन दिनों ऋतिक रोशन अपनी अगली फिल्म 'सुपर 30' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के लिए वह अपने फिजीक पर खास ध्यान भी दे रहे हैं। पटना के आनंद कुमार पर बन रही फिल्म के लिए ऋतिक ने उनके जैसा लुक भी कैरी करना शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थीं।
विज्ञापन

2 of 5
hrithik roshan
हाल ही में ऋतिक रोशन की एक तस्वीर सामने आई है। इस फोटो में ऋतिक को पहचानना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन दिख रहा है। बढ़ी हुई दाढ़ी, बिखरे बाल और कंधे पर बैग टांगे ऋतिक वाकई कमाल लग रहे हैं। ऋतिक का ये लुक देखकर खुद आनंद कुमार भी दंग रह जाएंगे।
 
विज्ञापन

3 of 5
super 30 - फोटो : अमर उजाला
ऋतिक ने खुद को आनंद कुमार की बॉयोपिक के लिए ऐसे तैयार किया है कि उन्हें पहचानना मुश्किल होता जा रहा है। ऋतिक की ये लेटेस्ट तस्वीरें सेट की हैं। जो hrithik roshan hardcore fans नाम के अकाउंट से शेयर की गई है।

4 of 5
super 30 - फोटो : अमर उजाला
'सुपर 30' में ऋतिक पहली बार बिहारी किरदार निभा रहे हैं और लगता है अपने किरदार की बारीकियों के समझने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की है जो तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
super 30
अब तक आपने 6 पैक एब्स, लहराते हुए बाल, चमकदार स्किन और ग्लैमर से भरे ऋतिक को देखा हैं, लेकिन उनके इस लुक को देख निश्चित तौर पर आप कुछ देर के लिए ही सही लेकिन पुराने सभी किरदारों को भूल जाएंगे। विकास बहल द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला के एनजीई प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत, ऋतिक रोशन अभिनीत 'सुपर 30' अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें