फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक झटके में 'नेशनल क्रश ऑफ इंडिया' बनी प्रिया प्रकाश, यूजर्स बोले-बस एक वीडियो और...

Tue, 13 Feb 2018 07:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
priya prakash varrier
वैलेंटाइन वीक में जिस लड़की की अदाओं ने सभी लड़कों के दिल धड़काने शुरू कर दिए हैं उसका नाम है प्रिया प्रकाश वॉरियर। सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी प्रिया के एक्सप्रेशन ऐसे हैं कि दीपिका और प्रियंका भी फेल हो जाएं।
विज्ञापन

2 of 6
priya prakash varrier
प्रिया के एक्सप्रेशन देखकर आपको अपने बचपन के प्यार की याद जरूर आ जाएगी। वायरल हो रहा यह वीडियो टीनएज लवस्टोरी को बयान कर रहा है। 90 के दशक की याद दिलाने वाले इस वीडियो में स्कूल स्टूडेंट्स नजर आ रहे हैं और आंखों से एक दूसरे को इशारा करते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
प्रिया प्रकाश
'प्यार में इशारे वो बात कह देते हैं, जो जुबां नहीं कह पाती' अगर आप इस बात में जरा भी विश्वास रखते हैं तो इस वीडियो को जरूर देखें। वीडियो में जब लड़की लड़के को आंख मार देती है तो लड़का उसकी इसी अदा पर धराशाही हो जाता है। लड़के की ये हालत होते देख लड़की भी मुस्कुरा कर शरमाने लगती है। 

4 of 6
प्रिया प्रकाश
वीडियो को लोग इतना पंसद कर रहे हैं कि आज लगभग सभी के स्टेटस में आप प्रिया की तस्वीर देख सकते हैं। प्रिया प्रकाश की आंखों के एक्सप्रेशन के हमले से देश के सारे नौजवान शहीद हो गए हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि वीडियो पर आ रहे कमेंट्स में लोग कह रहे हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
प्रिया प्रकाश
एक यूजर ने लिखा, 'ग्लोबल वार्मिंग प्रिया प्रकाश के कारण भारतीय संकट में। इतना पिघल रहे हैं कि कहीं सब खत्म ही न हो जाए।' एक ने तो कमेंट में यहां तक लिख दिया प्रिया प्रकाश जैसा एक वीडियो हर हफ्ते आ जाये बस...किसी को न पंद्रह लाख याद आएंगे न पकौड़े। एक अन्य यूजर ने लिखा, बजरंग दल के लोग भी इस वीडियो को देख पिघल रहे हैं भारत संकट में है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
priya prakash
फोटो में नजर आ रही लड़की मलयाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर हैं। 18 साल की प्रिया वारियर केरल की रहने वाली हैं। प्रिया प्रकाश मलयाली फिल्म 'ओरु अडार लव' से डेब्यू कर रही हैं। फिल्म 3 मार्च 2018 को रिलीज होने जा रही है और वायरल हो रहा यह वीडियो इसी फिल्म के गाने का है।
यहां देखें वीडियो
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें