फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक रोशन की मां को हुआ कोरोना, योग और प्राणायाम से पा लिया संक्रमण पर खुद ही काबू

Thu, 22 Oct 2020 06:58 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पिंकी रोशन, ऋतिक रोशन - फोटो : instagram: pinkieroshan/ hrithikroshan
देश में दिन-प्रतिदिन कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़ती ही जाती है। चर्चित लोगों में अब इसका नया शिकार हुई हैं फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन। पिंकी को लगभग 10 दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था और इस समय वह आइसोलेशन में रहकर अपने दिन गुजार रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पिंकी रोशन - फोटो : instagram: pinkieroshan
पिंकी अपने पति राकेश रोशन के साथ इस समय खंडाला में अपने फार्म हाउस पर हैं। कोरोना वायरस के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में पिंकी ने बताया है कि वह अपने पूरे परिवार और उनके यहां काम करने वाले सभी लोगों का हर 20 दिन में कोरोना वायरस का परीक्षण करवाते हैं। पिंकी ने बताया है कि उन्हें इस वायरस के कोई लक्षण नहीं थे। उनके डॉक्टर ने बताया कि लगातार योग और प्राणायाम करते रहने की वजह से उन्हें इस वायरस से लड़ने में काफी मदद मिली है। 
विज्ञापन

3 of 5
पिंकी रोशन - फोटो : file photo
पिंकी के हिसाब से इस वायरस का पता कुछ 10 दिन पहले चला है लेकिन उनके अंदर यह वायरस लगभग 15 दिन से मौजूद था। शुक्रवार को वह एक बार फिर से अपना परीक्षण करवाने वाली हैं। पिंकी ने उम्मीद जताई है कि हो सकता है कि इस परीक्षण में उनकी रिपोर्ट नकारात्मक आए। इस समय पिंकी की मां, उनकी बेटी सुनैना और उनकी नातिन सुनारिका उनके साथ फार्महाउस पर ही हैं और सभी सावधानियों का ध्यान रख रही हैं।

4 of 5
पिंकी रोशन, ऋतिक रोशन, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram: @pinkieroshan

राकेश रोशन ने भी पिंकी की तबीयत के बारे में बताया है कि अब उनमें बहुत सुधार है। ऋतिक रोशन अपने बच्चों रेहान और ऋदान के साथ इस समय जुहू स्थित अपने घर में ही हैं। उन्होंने कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन का पूरा सफर अपनी पूर्व पत्नी सुजैन खान के साथ अपने घर में ही बिताया है। सुजैन अपने बच्चों की चिंता करते हुए ऋतिक के साथ फिर से कुछ महीनों के लिए रहने आ गई थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पिंकी रोशन - फोटो : file photo
इससे पहले पिंकी रोशन दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के केस के बारे में प्रतिक्रिया देने की वजह से चर्चा में थीं। पिंकी रोशन ने हाल ही में इस मामले को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। पिंकी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए सुशांत की एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर के साथ पिंकी ने लिखा है, 'सच्चाई सभी को जाननी है, लेकिन सच्चा किसी को नहीं बनना।' पोस्ट के साथ #universeispowerful, #prayersarepowerful जैसे हैशटैग का इस्तेमाल भी किया है। इस पोस्ट के जरिए पिंकी ने कई लोगों पर निशाना साधा है। हालांकि उन्होंने इसमें किसी का नाम नहीं लिखा है। पिंकी ने जो सवाल खड़े किए हैं वह वाजिब भी हैं। पिंकी की तरफ से इन सवालों पर सफाई नहीं दी गई है। अब एक तरफ वह न्याय की बात कर रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ सवाल भी खड़े कर रही हैं, ऐसे में उनका यह पोस्ट सभी को सोचने पर मजबूर कर रहा है।

पढ़ें: कृति खरबंदा ने तमिल फिल्म से शुरू किया करियर, फिर इस तरह बनाई बॉलीवुड में पहचान 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें