फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब द कपिल शर्मा शो के प्रोड्यूसर सलमान खान आए 'पितामह' के निशाने पर, करणवीर ने भी खोला मोर्चा

Thu, 22 Oct 2020 06:49 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान, मुकेश खन्ना, करणवीर बोहरा - फोटो : File Photo
रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन को सोशल मीडिया पर बहिष्कार करने की बात तो चल ही रही थी, अब इस शो के बारे में कुछ नामचीन हस्तियां भी अपनी नकारात्मक प्रतिक्रियाएं देने लगी हैं। उन लोगों में शामिल हैं टीवी और फिल्मों के अभिनेता मुकेश खन्ना और करणवीर बोहरा। मुकेश खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा है कि उन्हें यह शो कई बार ऑफर किया गया लेकिन उन्होंने इसके लिए कभी हां नहीं कही। क्योंकि, यह शो बेहूदा है। वहीं, करणवीर ने इस सीजन का हिस्सा बनी अभिनेत्री रुबीना दिलैक का शो में बचाव करते हुए इसके होस्ट सलमान खान को गलत ठहराया है।
विज्ञापन

2 of 5
कपिल शर्मा और मुकेश खन्ना - फोटो : यूट्यूब
मुकेश खन्ना आजकल अलग-अलग टीवी शोज के बारे में अपने विचार जाहिर कर रहे हैं। अगला निशाना उन्होंने 'बिग बॉस' को ही बनाया। मुकेश ने अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए एक वीडियो में कहा है कि उन्हें इस शो का ऑफर तीन नहीं, बल्कि चार बार मिला है और हर बार उन्होंने इस ऑफर को ठुकराया है। उन्होंने बताया कि अंतिम बार उन्होंने इस शो के निर्माताओं को थोड़ी सख्ती से बोल दिया था कि वह उसे शो को अपने तीन महीने बेकार में नहीं देना चाहते। फिर उसके बाद फोन आने बंद हो गए। मुकेश ने कहा कि अगर वह इस शो में जाते हैं तो वह उस शो में जाने वाले अंतिम इंसान होंगे।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram/colorstv
इससे पहले मुकेश टीवी के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' के बारे में भी कह चुके हैं कि वह शो बिल्कुल फूहड़ और अश्लील है। इसमें पुरुष महिलाओं के कपड़े पहन कर अश्लील हरकतें करते हैं। मुकेश ने 'बिग बॉस' कि बारे में कहा कि वह कॉमेडी शो तो अब आया है लेकिन बिग बॉस के खिलाफ तो वह शुरुआत से ही हैं। मुकेश का कहना है कि यह बिल्कुल विदेशी शो है। इसमें लोग तीन महीने तक अंदर रहते हैं और फिजूल की बातें करते हैं। वह भी एक तरह से बेहूदगी ही है। विदेशों में लड़कियां टीवी पर खुद को खुलकर पेश कर देती हैं। लेकिन, यहां तो लड़कियों को खुद को बचाना पड़ता है। ऐसे में कोई आदमी वहां कैसे रह सकता है? कपिल शर्मा के शो के प्रोड्यूसर सलमान खान हैं और वही 'बिग बॉस' को होस्ट भी करते हैं।

4 of 5
अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक - फोटो : instagram: colorstv
उधर, करणवीर बोहरा ने भी टीवी अभिनेत्री रूबीना दिलैक का बचाव किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनके दिल में सलमान के प्रति बहुत इज्जत है। वह उनके पिता सलीम खान और उनकी मां सलमा से भी बहुत प्यार करते हैं। लेकिन, सलमान एक शो के अंदर ऐसी हरकत कैसे कर सकते हैं? यह उनकी एकदम बेवकूफाना हरकत है। करणवीर खुद भी इस शो का हिस्सा रह चुके हैं। उनका कहना है कि जब वह इस शो का हिस्सा थे तब उनकी पत्नी को भी वह अच्छा नहीं लगा था जब सलमान ने टीवी पर उनकी बेज्जती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान, रुबीना दिलैक - फोटो : instagram: colorstv
दरअसल, सलमान ने वीकेंड एपिसोड के दौरान रुबीना के पति अभिनव शुक्ला को सामान कहा था। यह बात रुबीना को बहुत बुरी लगी और उन्हें लगा कि सलमान ने उनके पति की बेज्जती की है। इस पर रुबीना ने शो छोड़ने की बात तक कही। हालांकि, बिग बॉस ने समझा-बुझाकर रुबीना को अपना मूड बदलने के लिए कहा। जब करणवीर इस शो का हिस्सा थे तब भी सलमान ने करणवीर को कुछ ऐसी ही बात कही थी तो करणवीर की पत्नी टीजे सिद्धू ने एक खुला पत्र लिखकर बिग बॉस के निर्माताओं से शिकायत की थी कि सलमान किसी भी प्रतियोगी की टीवी पर इस तरह बेइज्जती नहीं कर सकते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें