फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे से ऋतिक रोशन बड़े चाव से देख रहे थे 'बर्थडे केक', मां ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर

Sun, 14 Jun 2020 01:59 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अपनी मां के साथ ऋतिक रोशन - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। ऋतिक की फैन फॉलोइंग सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। ग्रीक गॉड के नाम से मशहूर ऋतिक की गिनती बॉलीवुड के सबसे मंहगे अभिनेताओं में भी होती है। उन्होंने बतौर मुख्य अभिनेता अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में आई फिल्म कहो ना प्यार है से की थी। पहली ही फिल्म से ऋतिक की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई थी।
विज्ञापन

2 of 5
pinky roshan
ऋतिक रोशन ही नहीं बल्कि उनका पूरा परिवार भी अक्सर चर्चा में रहता है। ऋतिक की मां पिंकी रोशन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में पिंकी रोशन ने एक बहुत पुरानी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को देखकर ऋतिक को भी अपना बचपन याद आ गया है।
विज्ञापन

3 of 5
मां के साथ ऋतिक रोशन - फोटो : Social Media
ऋतिक रोशन की मां ने ऋतिक के बचपन की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में ऋतिक रोशन और उनकी मां दोनों नजर आ रहे हैं। उनके पास एक केक भी रखा है। इस तस्वीर के साथ पिंकी रोशन ने कैप्शन में लिखा है, 'वो हमेशा अपने जन्मदिन के केक का आकार देखने के लिए उत्सुक रहता था।'
 

4 of 5
hrithik roshan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अपनी मां की इस पोस्ट को देख ऋतिक को भी अपना बचपन याद आ गया। ऋतिक ने भी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'हाहाहा यह आमतौर पर डिस्को डांसर या सुपरहीरो या घर होता था अगर मुझे याद है तो।' इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा  है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Pinky Roshan - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन अक्सर ऋतिक की कई तस्वीरें साझा करती रहती हैं। ऋतिक की ही नहीं बल्कि पिंकी रोशन खुद से रिलेटिड भी कई तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनकी हर तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता है।

पढ़ें: जब अमिताभ की फिल्म के सेट से निकाले गए थे अभिषेक बच्चन, इस हरकत पर हुए थे बाहर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें