फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अमिताभ की फिल्म के सेट से निकाले गए थे अभिषेक बच्चन, इस हरकत पर हुए थे बाहर

Sun, 14 Jun 2020 01:16 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में अपने दो दशक पूरे करने जा रहे हैं। आने वाली 30 जून को उन्हें बॉलीवुड में 20 साल पूरे हो जाएंगे। उनके करियर की एनिवर्सरी की तारीख आने में अभी 16 दिन शेष हैं और वह इन दिनों को एक त्योहार के रूप में मनाने की तैयारी कर चुके हैं। वह हर दिन अपनी जिंदगी से जुड़ा एक अनसुना किस्सा लोगों से साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अभिषेक बच्चन और गोल्डी बहल - फोटो : Social Media
हाल ही में अभिषेक बच्चन ने बताया कि उनके पिता अभिताभ बच्चन की फिल्म के सेट से उन्हें बाहर कर दिया गया था। याद दिला दें कि अभिषेक ने साल 2001 में गोल्डी बहल के निर्देशन में बनी फिल्म 'बस इतना सा ख्वाब है' में नजर आए थे। वहीं गोल्डी और अभिषेक बचपन के दोस्त हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media
अभिषेक ने इस फिल्म का मोशन पोस्टर साझा करते हुए अपने और गोल्डी बहल के बारे में किस्सा साझा करते हुए लिखा, 'साल 2001, बस इतना सा ख्वाब है। दो बचपन के दोस्त जो हमेशा से साथ फिल्म बनाना चाहते थे। तब से जब उन्हें पिता की फिल्म के सेट से सामान तोड़ने के लिए बाहर निकाला गया था। क्योंकि पांच और छह साल के हम दोनों सेट पर रखी नकली तलवार देखकर बहुत उत्साहित हो गए थे। वो फिल्म पुकार थी जिसका निर्देशन गोल्डी बहल के पिता रमेश बहल कर रहे थे और मुख्य भूमिका में मेरे पिता अमिताभ बच्चन थे।'

4 of 5
बस इतना सा ख्वाब है - फोटो : Social Media
अभिषेक ने आगे लिखा है, 'गोवा में क्लाइमैक्स सीन के दौरान हमने तलवार उठा ली और खेलने लगे। मगर खेलते हुए वो टूट गई। हमें तुरंत क्रू के होटल में वापस भेजा गया था। इसके 19 साल बाद हमने साथ में अपनी पहली फिल्म बनाई।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : फाइल
बता दें कि बड़े परदे पर अभिषेक बच्चन आखिरी बार वर्ष 2018 में आई अनुराग कश्यप की फिल्म मनमर्जियां में नजर आए थे। अब उनकी तीन फिल्में आगे लाइन में लगी हुई हैं जिसमें से अनुराग बासु की फिल्म 'लूडो' 24 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई और अब इसके ओटीटी पर रिलीज होने की बात चल रही है। इसके अलावा 'द बिग बुल' और 'बॉब बिस्वास' भी आने वाले समय में रिलीज होंगी।

2020 से ऐसी उम्मीदें लगाकर बैठी थीं सारा अली खान, एक झटके में टूट गया सपना
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें