आज के वक्त में सोशल मीडिया अपनी बात और अपना टैलेंट बाकी दुनिया तक पहुंचाने का सबसे सरल साधन बन गया है। अक्सर सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। उन तस्वीरों और वीडियोज को पंख तब लग जाते हैं जब कोई बड़ा सितारा उस पर कमेंट कर दे। ऐसा ही एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी तारीफ खुद ऋतिक रोशन ने कर दी है।