फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से दिखी ऋतिक की नेकदिली, इवेंट मैनेजेर से हंसकर बोले 'माफी मत मांगो'

Wed, 11 Dec 2019 10:54 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 3
ऋतिक रोशन (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और दुनिया के सबसे खूबसूरत मर्दों में से एक ऋतिक रोशन अक्सर अपने विनम्र स्वभाव के लिए चर्चाओं में रहते हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनकी नेकदिली का एक और वाक्या सामने आया है। हाल ही में ऋतिक  ने एक समारोह में शिरकत की। उनके पहुंचने के दौरान ही गायिका कनिका कपूर पहले से ही रेडकारपेट पर मौजूद कैमरे के सामने पोज दे रही थीं जिसके चलते ऋतिक को इंतजार करना पड़ा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
ऋतिक रोशन - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
इस दौरान ऋतिक बाहर बने ठने शांति से खड़े रहे और इवेंट मैनेजमेंट उनसे लगातार माफी मांगता रहा। लेकिन, 'सुपर 30' के एक्टर ने बात यह कहकर टाल दी, 'आप माफी क्यों मांग रहे हो? आपको माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं है। आप तो अपना काम कर रहे हो।' इसके साथ ही इवेंट आयोजित कर रही मैनेजर के चेहरे पर मुस्कान फूट पड़ी। इसके बाद वह शांति से कैमरे के सामने पोज देकर इवेंट में गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
यह पहली बार नहीं हुआ है जब ऋतिक  ने अपने नम्र व्यवहार से लोगों का दिल जीत हो। अपनी फिल्म सुपर 30 के प्रमोशन के दौरान ऋतिक रोशन और मृणाल ठाकुर गरीबी से जूझ रहे बच्चों के एक एनजीओ में गए थे। वहां बच्चों ने एक्टर्स के सामने कई कार्यक्रम पेश किए। उस इवेंट के एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें ऋतिक  बच्चों द्वारा पेश किए गए प्रोग्राम्स के मजे जमीन पर बैठकर ले रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। 

पढ़ें: ओटीटी पर डेब्यू कर रहे हैं महेश भट्ट, फिर से दिखाएंगे खुद की बायोग्राफी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें