फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया-दीपिका बनीं सेक्सिएस्ट महिला और सारा ने खुद को बताया 'सस्ती रेखा', पांच खबरें

Wed, 11 Dec 2019 10:12 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दीपिका आलिया - फोटो : social media
आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण सबसे सेक्सिएस्ट महिला
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को एक सर्वे में एशिया की इस साल की सबसे सेक्सिएस्ट महिला और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को एक दशक की सबसे सेक्सिएस्ट महिला बताया है। इस सर्वे को लंदन की 'Eastern Eye'नाम की साप्ताहिक मैगजीन ने करवाया है। इस सर्वे को ऑनलाइन वोट के जरिए किया गया है। जिसमें बॉलीवुड की इन दोनों अभिनेत्रियों के खास जगह बनाई है।
विज्ञापन

2 of 6
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया
सनी लियोनी ने बोला सनी देओल का डायलॉग
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी इन दिनों मशहूर अभिनेता सनी देओल के डायलॉग ‘ये ढाई किलो का हाथ जब किसी पर पड़ता है, तो आदमी उठता नहीं, उठ जाता है’ बोलने की वजह से सुर्खियों में हैं। सनी लियोनी ने ये डायलॉग एक इवेंट में बोला। जहां शो के होस्ट उन्हें ये डायलॉग बोलने को कहते हैं। सोशल मीडिया पर सनी लियोनी का डायलॉग बोलता हुआ ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
karan johar - फोटो : social media
करण जौहर ने कुछ कुछ होता है का पोस्टर किया रीक्रिएट
बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म कुछ कुछ होता है के एक सीन को रीक्रिएट करके उसकी तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया है। हाल ही में प्रोड्यूसर बिंद्रापाल अमृत 90 के दशक में आई फिल्मों पर आधारित थीम पार्टी रखी। इस पार्टी में करण जौहर साल 1998 में आई अपनी फिल्म कुछ कुछ होता है के पोस्टर को रीक्रिएट किया है। करण जौहर की इस तस्वीर में गौरी खान और काजल आनंद भी नजर आईं। सोशल मीडिया यूजर्स करण जौहर की तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 
 

4 of 6
Salman Khan Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
सलमान के बिग बॉस छोड़ने को लेकर चर्चा
अभिनेता सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 13 की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में ऐसे खबरें आईं कि वह स्वास्थ्य के कारण शो छोड़ सकते हैं। डेक्कन क्रॉनिकल की खबर के मुताबिक सलमान खान ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया से पीड़ित हैं, जिसकी वजह से उनके परिवारवालों और करीबियों ने उन्हें शो छोड़ने की सलाह दी है क्योंकि वह नहीं चाहते कि सलमान फिर से शो की वजह किसी पर गुस्सा हों। हालांकि, अन्य रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सलमान खान बिग बॉस 13 का हिस्सा बने रहेंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
Sara Ali Khan - फोटो : social media
सारा ने साझा की तस्वीर तो वरुण धवन ने कर दी खींचाई
अभिनेत्री सारा अली खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी दो ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें साझा की हैं दोनों ही तस्वीरों में सारा काफी साधारण दिख रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए सारा ने कैप्शन में मजेदार कविता भी लिखा, जिस पर अभिनेता वरुण धवन ने उनकी खिंचाई की। उन्होंने लिखा-

इन आँखों की मस्ती...
रेखा जी से है सारा बहुत सस्ती...
लकिली.. वो अपने आप ही हंसती..
वह यह सब कहती और फिर फस्ती...

सारा की इस पोस्ट पर वरुण धवन ने लिखा,'तुम्हारे पास बहुत फुरसत है'।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : twitter
रश्मि ने अरहान को कहा- आई लव यू
'बिग बॉस' में अरहान खान का राज खुलने के बाद हर कोई इस सोच में था कि रश्मि देसाई का फैसला क्या होगा? शो में रश्मि अरहान के साथ पहले की तरह ही बर्ताव करती दिख रही हैं। जिस दिन सलमान ने अरहान की पोल खोली थी उस दिन वो अरहान से नाराज जरूर दिखीं, लेकिन अब रश्मि की नाराजगी दूर हो गई है और उन्होंने अरहान खान को बिग बॉस के घर में प्रपोज करते हुए आई लव यू बोला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें