फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ गई सुजैन खान की बहन की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट, ट्वीट कर खुद बताया क्या रहा रिजल्ट

Fri, 17 Apr 2020 03:16 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Farah Khan Ali - फोटो : social media
अभिनेता संजय खान की बेटी और सुजैन खान की बहन फराह खान का बीते दिनों कोरोना टेस्ट किया गया। फराह के स्टाफ का एक सदस्य कोरोना संक्रमित है जिसके बाद फराह के परिवार के लोगों ने कोरोना टेस्ट करवाया। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि टेस्ट का रिजल्ट क्या रहा। 
विज्ञापन

2 of 5
Sanjay Khan and Farah Khan Ali - फोटो : twitter
फराह खान अली ने ट्विटर के जरिए बताया कि उनका कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। उन्होंने लिखा कि 'मेरा टेस्ट निगेटिव आया है इसके बावजूद 29 अप्रैल तक क्वारंटीन में रहूंगी। सुरक्षित रहिए। घर पर रहिए।'
विज्ञापन

3 of 5
Farah Khan Ali - फोटो : twitter
फराह ने आगे लिखा, 'आपको पता है कि कोरोना टेस्ट में नेगेटिव आने से अच्छा क्या है? मेरे बच्चों और घर के स्टाफ के चेहरे पर एक हंसी है जिसमें कोई डर नहीं है। 10 साल से मेरा स्टाफ मेरे साथ है। इन सभी के चेहरे देखना अतुल्य था।'

4 of 5
सुजैन खान, फराह खान अली और सिमोन अरोड़ा
फराह ने एक ट्वीट कर लिखा, 'सब नेगेटिव।' इससे पहले फराह ने ट्वीट कर बताया था कि 'कोरोना की खबर वायरस से भी तेजी से फैलती है। मेरे घर के स्टाफ में से एक कोरोना संक्रमित पाया गया है। घर के बाकी सभी लोगों ने टेस्ट करवाया है। हम लोगों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। सुरक्षित रहिए, मजबूत रहिए। ये वक्त भी गुजर जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुजैन खान, फराह खान अली और सिमोन अरोड़ा - फोटो : social media
इसके अलावा फराह ने एक और पोस्ट किया जिसमें उन्होंने डॉक्टरों को धन्यवाद करते हुए लिखा, 'मैं बीएमसी और उनके डॉक्टरों का धन्यवाद करती हूं। कोरोना वायरस के मरीजों के लिए बहुत जल्दी प्रतिक्रिया दी। वह जिस तरह से माहौल को संभाल रहे हैं, मैं उसके लिए भी बहुत शुक्रगुजार हूं। उन्होंने मेरे पूरे स्टाफ को समय से और सजगता से संभाला।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें