फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांद्रा स्टेशन के वायरल वीडियो पर विशाल ददलानी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'गुमराह किया जा रहा है..'

Fri, 17 Apr 2020 02:50 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विशाल ददलानी - फोटो : सोशल मीडिया
14 मार्च को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूरों की भीड़ घर जाने के लिए इकट्ठा हो गई थी।  इसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुए थे। वहीं वायरल फोटोज और वीडियोज को न सिर्फ सियासी बल्कि धार्मिक रंग भी देने की कोशिश की गई थी। इस मामले में म्यूजिक कंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
vishal dadlani - फोटो : Social Media
विशाल ददलानी ने इस मुद्दे पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। अपने इस वीडियो में विशाल ददलानी ने लोगों को समझदारी से बातों को समझने का निवेदन किया और कहा कि ऐसे में वक्त में हमें गुमराह नहीं होना है। 59 सेकेंड के वीडियो को कुछ लोग जहां पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसे एक तरफा बता रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 5
Vishal Dadlani
इस वीडियो में विशाल कहते हैं, 'आप सब ने वो वीडियो देखा होगा जो बहुत वायरल हुआ है। मुंबई में बांद्रा स्टेशन के बाहर लोगों का बहुत बड़ा झुंड इकट्ठा हुआ। इस बात की सच्चाई ये है कि सुनने में आया है कि एक वाट्सएप मैसेज वायरल किया जा रहा था। जो कह रहा था कि जब 14 तारीख को लॉकडाउन खत्म होगा, ट्रेनें शुरू हो पाएंगी और लोग अपने गांव जा पाएंगे। मुंबई के वो मजदूर, जो बाहर के रहने वाले हैं, उनके पास अब तो काम नहीं है।'
 

4 of 5
विशाल ददलानी
वीडियो में विशाल आगे कहते हैं,' काम नहीं है तो वेतन नहीं है, वेतन नहीं है तो खाने को नहीं है और रहने को जगह नहीं है। ऐसे में लाचार होकर गरीब लोग स्टेशन पहुंचे ताकि वो अपने घर जा सके।अब बांद्रा स्टेशन के बाहर एक मस्जिद है, तो ऐसे में किसी ने बड़ा दिमाग इस्तेमाल करते हुए वीडियो ऐसे शूट किया कि देखिए मस्जिद के बाहर लोग इकट्ठा हो गए हैं और सारे मुसलमान है, जबकि ऐसा है नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vishal dadlani
इसके बाद वीडियो में विशाल कहते हैं, ' उस भीड़ में लोग बिहार, यूपी, राजस्थान के थे, वहीं हिंदू थे, मुसलमान थे और उन सभी में सिर्फ एक बात समान थी कि वो सभी गरीब थे। तो प्लीज आप भी अपना दिमाग इस्तेमाल करें और देखें कि हमें किस तरह से गुमराह किया जा रहा है। हमें किस तरह बांटा जा रहा है और किस तरह से भारत को तोड़ा जा रहा है। प्लीज ऐसा मत होने दीजिए, जय हिंद।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें