फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस आलीशान घर में रहती हैं सुजैन खान, देखकर पूर्व पति ऋतिक रोशन ने दिया यूं रिएक्शन, देखें INSIDE तस्वीरें

Sun, 27 Sep 2020 05:06 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
सुजैन खान के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/suzkr
अभिनेता ऋतिक रोशन और उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान अलग अलग रहते हैं लेकिन दोनों के रिश्ते अभी भी काफी अच्छे हैं। सुजैन अक्सर ऋतिक के घर आती रहती हैं। यही नहीं लॉकडाउन के शुरुआती चरण में वो लंबे समय तक ऋतिक के साथ ही थीं। मुंबई के जुहू में सुजैन का खुद का आलीशान घर है। एक मैगजीन के लिए उन्होंने अपने घर का एक एक कोना दिखाया। सुजैन पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं। उन्होंने अपने घर का डिजाइन भी खुद ही किया है। आगे देखिए उनके घर के अंदर की तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
सुजैन खान के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/suzkr
सुजैन अपने घर को ‘घोंसला’ कहती हैं। मुंबई के जुहू में स्थित उनका यह अपार्टमेंट 15वें मंजिल पर है। यह दो अपार्टमेंट को मिलाकर बना है। जिससे घर के लिए बड़ी जगह बन गई है। सुजैन के घर का थीम डार्क ब्लू और ग्रे कलर है।
विज्ञापन

3 of 8
सुजैन खान के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/suzkr
सुजैन के इस घर में बड़ी बालकनी है। जहां पेड पौधे लगे हुए हैं। आमतौर पर सितारों का घर सी फेसिंग अपार्टमेंट ही होता है लेकिन सुजैन की बालकनी से बाहर काफी हरियाली दिखती है।

4 of 8
सुजैन खान के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/suzkr
सुजैन के इस अपार्टमेंट में बड़ा लिविंग रूम है। साथ ही मल्टिपल सिटिंग एरिया है। जो इस अपार्टमेंट की सबसे बड़ी खासियत है। उन्होंने बालकनी में भी बैठने की व्यवस्था कर रखी है।
विज्ञापन

5 of 8
सुजैन खान के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/suzkr
घर का किचन भी बेहद शानदार है। ऋतिक रोशन भी घर के किचन की तारीफ किए बिना नहीं रह पाए। सुजैन के इस वीडियो पर ऋतिक रोशन ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘शानदार और वह किचन...’ ऋतिक के इस कमेंट पर सुजैन ने जवाब दिया, ‘बहुत बहुत शुक्रिया।‘
विज्ञापन

6 of 8
सुजैन खान के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/suzkr
सुजैन ने घर को डिजाइन करने वाले लोगों और टीम का शुक्रिया अदा किया है। वीडियो में वो कहती हैं कि घर में हर चीज के लिए अलग स्पेस दिया गया है।
विज्ञापन

7 of 8
सुजैन खान के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/suzkr
सुजैन बताती हैं कि घर के किसी भी एक कोने में खड़े रहकरे दूसरे कोने तक देख सकते हैं। घर में इंटीरियर के लिए अलग अलग जगह से पेटिंग और कुर्सियां मंगाई गई हैं।
विज्ञापन

8 of 8
सुजैन खान के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/suzkr
घर के अंदर सुजैन ने अपने काम करने के लिए भी एक डेस्क तैयार किया है। जहां उनकी तमाम किताबें और कंप्यूटर रखे हैं। सुजैन यहीं बैठकर काम करती हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें