फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज खुलासा: इस महिला ने चुराए ऋतिक रोशन के सोने के सिक्के! अब है कंगना की मैनेजर

Mon, 11 Jun 2018 08:01 PM IST
पुनीत सिंह, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
अंजलि अथा और ऋतिक रोशन
आखिर क्या वजह थी कि ऋतिक रोशन ने अपनी सालों पुरानी मैनेजर अंजलि अथा से नाता तोड़ लिया और एक दिन उन्हें मार्चिंग ऑडर्स दे दिये ? वजह काफ़ी दिलचस्प है, जिसे लेकर अमर उजाला के हाथों लगी है एक एक्सक्लूसिव जानकारी।

 
विज्ञापन

2 of 6
ऋतिक रोशन और अंजलि अथा
आज की तारीख़ में बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर सितारे का कामकाज संभालने के लिए मैनेजर का रोल बेहद अहम होता है। मैनेजर एक्टर और इंडस्ट्री और फ़िल्मों से जुड़े तमाम लोगों की बीच की एक अहम कड़ी होता है। शूटिंग की डे्टस से लेकर सितारें की फ़ीस और सितारों की बाक़ी तमाम ज़रुरतों पर मैनेजर की हर तरह की नेगोशियन करता है। पिछले कुछ सालों में सितारों की बढ़ती व्यस्तता और प्रोफ़ेशननिज़्म के चलते मैनेजर की अहमियत काफ़ी बढ़ी है। ऐसे में आजकल कोई भी सितारा मैनेजर से कंसल्ट किये बग़ैर और मदद लिये बिना कोई काम नहीं करता है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
anjali atha
ऋतिक रोशन को भी अपनी मैनेजर अंजलि अथा पर काफ़ी भरोसा था और वो ऋतिक के डेली वर्क कमिटमेंट्स और रूटिन का अहम हिस्सा थीं लेकिन फिर एक दिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि ऋतिक को गुस्सा आ गया और उन्होंने अंजलि को अपना कामकाज देखने से मना कर दिया। आगे की कहानी बताने से पहले हम आपको बता दें कि ऋतिक की अंजलि से ये नाराज़गी नाजायज़ नहीं थी।

 

4 of 6
hrithik roshan ashutosh gowariker
ऋतिक रोशन डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर के साथ दो फ़िल्मों - जोधा अकबर और मोहन जोदारो में काम कर चुके हैं और दोनों बहुत ही अच्छे दोस्त माने जाते हैं। अमर उजाला को सूत्रों से मिली ख़बर के मुताबिक, ऐसे में एक दिन गुडविल जेस्चर दिखाते हुए ऋतिक रोशन ने आशुतोष गोवारिकर को सोने के 21 सिक्के तोहफ़े के रूप में भेजे। 

 
विज्ञापन

5 of 6
hrithik roshan ashutosh gowariker
आशुतोष गोवारिकर ऋतिक के इस जेस्चर से बेहद खुश हुए और फिर उन्होंने शुक्रिया कहने के लिए ऋतिक को फ़ोन लगाया और 11 सोने के सिक्के भेजने के लिए उन्हें थैक्स कहा। ऋतिक का तुरंत माथा ठनका क्योंकि ऋतिक ने अंजलि के थ्रू 11 नहीं बल्कि सोने के 21 सिक्के भिजवाये थे। मामला साफ़ था 10 सिक्कों को अंजलि ने अपने पास रख लिया था और गोवारिकर तक महज़ 11 सिक्के ही पहुंचाये थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
anjali atha
ख़बरों के मुताबिक, ऐसे में ऋतिक के गुस्से का आसमान छूना लाज़िमी था। उन्होंने फ़ौरन अंजलि को तलब किया और इस बेईमानी के लिए ख़ूब खरी खोटी सुनाई और तुरंत उन्हें अपने मैनेजर के पोस्ट से रिलीव कर दिया। इस ख़बर की तस्दीक के लिए अमर उजाला ने जब अंजलि अथा से बात करनी चाही तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी कहने से साफ़ इनकार कर दिया। बता दें कि ऋतिक द्वारा निकाले जाने के बाद अंजलि ने कंगना रनौत को बतौर मैनेजर ज्वाइन किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें