सलमान खान ने रणबीर कपूर की डेब्यू फ़िल्म 'सांवरिया' में एक अहम किरदार निभाया था और वो रणबीर की 'अजब प्रेम की गज़ब कहानी' में भी एक कैमियो में नज़र आ थे। मगर अब सलमान ने रणबीर के साथ बॉक्स ऑफ़िस पर सीधा मुकाबला करने का मन बना लिया है। पूरा मसला समझाने के लिए पेश है अमर उजाला की ये ख़ास रिपोर्ट।
विज्ञापन
2 of 5
salman, ranbir and katrina
सलामन खान और रणबीर कपूर का हमेशा से 36 का आंकड़ा रहा है। वजह सब जानते हैं - कैटरीना कैफ़। सलमान से दूरी के बाद ही कैटरीना क़ैफ़, रणबीर कपूर के बेहद करीब आ गयी थीं और दोनों के इश्क की शुरुआत हो गई थी। रणबीर से अपना रिश्ता टूटने के बाद कैटरीना अब एक बार फिर से सलमान खान के करीब जा पहुंची हैं। मगर रणबीर अभी भी सलमान को फूटी आंख नहीं सुहाते हैं। सलमान ने एक बार जिससे दुश्मनी करने की ठान ली तो बस ठान ली।
विज्ञापन
3 of 5
sanju
अब सलमान को रणबीर से नफ़रत करने की एक और वजह मिल गई है। और वो है रणबीर की आनेवाली फ़िल्म 'संजू', जिसमें रणबीर, संजय दत्त के टाइटल रोल में नज़र आएंगे। ऐसे में सलमान ने रणबीर को बॉक्स ऑफिस पर सीधे टक्कर देने का मन बना लिया है? कब और कैसे, ये भी आपको बताएंगे, मगर इससे पहले ये जान लीजिए कि रणबीर, सलमान के लिए एक बार फिर से परेशानी का सबब कैसे बन गये हैं।
4 of 5
रेस-3
सलमान खान अपनी एक्शन थ्रिलर फ़िल्म 'रेस 3' से काफ़ी उम्मीदें लगाये बैठें हैं और इसकी रिलीज़ को लेकर काफ़ी एकसाइटेड हैं। सलमान चाहते हैं कि उनकी ये फ़िल्म बहुत बड़ी हिट साबित हो, ऐसे में वो फ़िल्म की पब्लिसिटी करने में भी वो कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 'रेस 3' के एक एक करके किये गये पोस्टर, टीज़र, सॉन्ग और ट्रेलर लॉन्च के ज़रिये 'रेस 3' को चर्चा में बनाये रखने के लिए सलमान ने अब तक हर मुमकिन कोशिश की है। मगर जैसे ही 'संजू' का ट्रेलर लॉन्च हुआ, वैसे ही 'रेस 3' को मिल रहे अटेंशन में भारी कभी कमी आ गई। पहले से ही 'संजू' के टीज़र की कम चर्चा नहीं हो रही थी। ऐसे में सलमान 'रेस 3' की कीमत पर 'संजू' कोमिल रही पब्लिसिटी से लेकर ख़ासे नाराज़ बताये जा रहे हैं।
अब ख़बर ये है कि सलमान ने रणबीर से इसका बदला लेने का प्लान तैयार कर लिया है। ख़बर है कि सलमान ने अपनी अगली फ़िल्म और 'दबंग' की एक और सीक्वेल 'दबंग 3' को ठीक उसी दिन यानी अगले साल 15 अगस्त को रिलीज़ करने का मन बना लिया है, जिसे रणबीर-अमिताभ-आलिया स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज़ होने वाली है। ख़बरों के मुताबिक सलमान को लगता है कि इस तरह से वो 'रेस 3' की कसर 'ब्रह्मास्त्र' को टक्कर देकर निकाल पायेंगे।