ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'वॉर' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है । फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बना हुआ है । पहले ही दिन 53 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली इस फिल्म के चौथे दिन का कलेक्शन भी आ गया है । फिल्म ने शनिवार को भी शानदार प्रदर्शन किया ।
विज्ञापन
2 of 5
War
- फोटो : Social Media
'वॉर' ने शनिवार को 27 से 28 करोड़ रुपये की कमाई कर ली । इसी के साथ 'वॉर' ने चार दिनों में ही 123 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वॉर ने गुजरात में सबसे ज्यादा कमाई की है । फिल्म ने शुक्रवार को 21 से 21.50 करोड़ का कलेक्शन किया था ।
विज्ञापन
3 of 5
war film success celebration
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 23.10 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म को वीकेंड के अलावा त्योहार का भरपूर फायदा मिलेगा। शनिवार और रविवार के बाद नवमी और दशमी है। ऐसे में नेशनल हॉलीडे से वॉर फिल्म के कलेक्शन में और इजाफा हो सकता है। 'वॉर' (हिन्दी) 3800 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई है। वहीं हर दिन के हिसाब के मुताबिक वॉर के कलेक्शन की बात करें तो चार दिनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े करोड़ रुपये में कुछ इस प्रकार है।
बुधवार - 53.35
गुरुवार- 24.35
शुक्रवार- 22.45
शनिवार- 28.70 कुल- 128.85
4 of 5
War
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
यह फिल्म तीन दिन में 8 रिकॉर्ड बना चुकी है। इन रिकॉर्ड्स में हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, ऋतिक रोशन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग, टाइगर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग, बतौर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, छुट्टी पर सबसे बड़ी ओपनिंग, यशराज बैनर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, बिना सीक्वल वाली फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग, गांधी जयंती पर रिलीज हुई सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म शामिल है।
war film success celebration
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म में टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन के साथ वाणी कपूर भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films) के बैनर तले बनी है। फिल्म में इंटरनेशनल लेवल के एक्शन सीन हैं । टाइगर और ऋतिक की जोड़ी को एक साथ एक्शन करते देखना वाकई कमाल है। फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है।