फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कहो ना प्यार..' में अमीषा से पहले कपूर खानदान की इस बेटी को किया था साइन, बीच में छोड़ी थी फिल्म

Tue, 14 Jan 2020 02:26 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kaho naa pyaar hai - फोटो : social media
ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की फिल्म 'कहो ना प्यार है' को रिलीज हुए 20 साल हो चुके हैं। यह फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी । यह ऋतिक और अमीषा की डेब्यू फिल्म थी । फिल्म में ऋतिक ने डबल रोल निभाया था । यह उस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इसको ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने निर्देशित की थी। आज आपको फिल्म से जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताते हैं।   
विज्ञापन

2 of 5
Kaho Naa... Pyaar Hai - फोटो : social media
यह फिल्म पहले शाहरुख खान को ऑफर की गई थी क्योंकि शाहरुख, राकेश रोशन के साथ फिल्म करण-अर्जुन और कोयला में काम कर चुके थे। शाहरुख ने कहा था कि उन पर ये रोल सूट नहीं करेगा। कोई छोटा लड़का होना चाहिए । तब शाहरुख ने ही राकेश रोशन को सुझाव दिया कि वो ऋतिक को इस फिल्म से लॉन्च करें। ऋतिक के साथ-साथ अमीषा पटेल ने भी इसी फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। 
विज्ञापन

3 of 5
ameesha patel
आपको जानकार हैरानी होगी कि अमीषा पटेल से पहले इस फिल्म में करीना कपूर को कास्ट किया गया था। करीना ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी । लेकिन फिर उन्होंने बीच में ही इस फिल्म को छोड़ दिया था । दरअसल, करीना की मां बबीता कपूर का राकेश रोशन से कोई मतभेद हो गया था जिसके बाद करीना ने ये फिल्म छोड़ दी। 

4 of 5
ameesha patel
इस फिल्म में ऋतिक को अपने फिजीक पर काम करना था । इसके लिए वो सलमान खान के पास गए थे । सलमान ने ही उन्हें टिप्स दी थीं । इस फिल्म के बाद ऋतिक रोशन को 30 हजार शादी के ऑफर आए थे । ऋतिक के बाएं हाथ में 6 उंगलियां हैं। फिल्म में ऋतिक ने राज और रोहित का किरदार निभाया था । राज का किरदार निभाते वक्त वो अपनी 6 उंगलियों को छिपाने के लिए दस्ताने पहनते थे । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hrithik roshan
बता दें कि उस समय इस फिल्म को 102 अवॉर्ड मिले थे । इसी के साथ इस फिल्म का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है । शाहरुख खान और सलमान खान को अपने पूरे बॉलीवुड करियर में इतने अवॉर्ड्स नहीं मिले। जितने ऋतिक की इस फिल्म को मिले थे। 

शादी के बाद पहली लोहड़ी में नई नवेली दुल्हन की तरह सजीं मोना सिंह, पति के साथ ऐसे आईं नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें