फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: अपनी डेब्यू फिल्म में ऐसे दिखते थे ये सितारे, आखिरी वाले को पहचानना भी मुश्किल

Sun, 09 May 2021 07:05 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सलमान, शाहरुख और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
समय के साथ-सभी चीजें बदल जाती हैं। वहीं सभी के लुक्स में भी एक बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। बात अगर बॉलीवुड अभिनेताओं की करें तो उनकी डेब्यू फिल्म से लेकर अब तक की फिल्मों में उनके लुक्स को देखने के बाद कोई भी दंग रह जाएगा। आज इस रिपोर्ट के माध्यम से हम आपको आपके चहीते सितारों के बदले हुए लुक्स से रूबरू कराएंगे। इनमें से कई तो ऐसे हैं जिन्हें पहली नजर में देख कोई भी हैरान रह जाए।


 
विज्ञापन

2 of 7
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान - 'दीवाना' 1992
बॉलीवुड के बादशाह की डेब्यू फिल्म दीवाना में उनके लुक की तुलना आज की फिल्मों से की जाए तो एक बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। लेकिन फैंस को उनके दोनों ही लुक बेहद पसंद है। यही तो कारण है उनकी जबरदस्त फैन-फॉलोविंग का।
विज्ञापन

3 of 7
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान - 'बीवी हो तो ऐसी' 1989
सलमान खान ने साल 1989 में बीवी हो तो ऐसी से डेब्यू किया था। उस समय फिल्म में उनकी फोटो देखने के बाद अभिनेता को पहचानना काफी मुश्किल है। अब उनकी शरीर में कई बदलाव आ चुके हैं और वह पहले से काफी अलग दिखते हैं।

 

4 of 7
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान - 'कयामत से कयामत तक' 1988
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान भी समय के साथ काफी बदल गए हैं। आमिर खान ने 'कयामत से कयामत तक' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उसके बाद उनकी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा में उनके लुक को देखें तो पहली झलक में उन्हें पहचान पाना थोड़ा मुश्किल है।
विज्ञापन

5 of 7
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार - 'सौगंध' 1991
अक्षय कुमार हमेशा से ही अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखते हैं। यही कारण है कि इस उम्र में भी काफी फिट नजर आते हैं। फिल्म सौगंध से उनकी तस्वीर की तुलना आज की फिल्मों में उनके लुक से की जाए तो वह काफी बदल चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 7
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान - 'परंपरा' 1993
सैफ अली खान ने फिल्म परंपरा से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। तब से अब तक सैफ के लुक में काफी बदलाव आ चुके हैं। वहीं उनकी जिंदगी भी काफी बदल चुकी है। हाल ही में सैफ चौथी बार पिता बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन - 'फूल और कांटे' 1991
अजय देवगन ने फिल्म फूल और कांटे से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उस फिल्म में अजय का लुक और आज की फिल्मों में उनके लुक में जमीन आसमान का अंतर आ गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें