फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहिरा खान से सबा कमर तक, इन पाकिस्तानी अभिनेत्रियों का बॉलीवुड में भी चलता है सिक्का

Sun, 09 May 2021 06:38 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सबा कमर, मावरा होकेन और हुमैमा मलिक
बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के अभिनय को तो लोग पसंद करते ही हैं लेकिन पाकिस्तान से आईं कुछ हसीनाओं को भी दर्शकों से खूब प्यार मिला है। बॉलीवुड में पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस ने कई ऐसे अहम किरदार निभाए हैं।   आज हम ऐसी ही कुछ पाकिस्तानी अभिनेत्रियों की बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने किरदार के दम पर हिंदुस्तान के दर्शकों के दिलों में और दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाई। सिर्फ यही नहीं आज भी दर्शक इन हसीनाओं के दीवाने हैं।
विज्ञापन

2 of 6
माहिरा खान
माहिरा खान

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम एक्ट्रेस माहिरा खान का आता है। माहिरा खान की खूबसूरती और अभिनय के आज भी लोग कायल हैं। माहिरा ने बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रईस' में काम किया था। फिल्म में शाहरुख-माहिरा की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। सिर्फ यही नहीं फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। माहिरा खान को इस फिल्म से इतनी पॉपुलैरिटी मिली कि उन्होंने कान फिल्म फेस्टिवल में पाकिस्तान की ओर से रेड कारपेट पर जलवे बिखेरे थे।
विज्ञापन

3 of 6
मावरा होकेन
मावरा होकेन

फिल्म 'सनम तेरी कसम' की लीड एक्ट्रेस मावरा होकेन की खूबसूरती और अदाकारी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। फिल्म में मावरा होकेन के साथ एक्टर हर्षवर्धन राणे नजर आए थे। मावरा पाकिस्तान की एक मशहूर फैशिनिस्ट और मॉडल हैं। भारत में फिल्म करने के बाद मावरा को अलग पहचान मिली।

4 of 6
सबा कमर जमां
सबा कमर जमां

दिवंगत अभिनेता इरफान खान की सुपरहिट फिल्म 'हिंदी मीडियम' आपको खूब याद होगी। इस फिल्म में इरफान खान की पत्नी का रोल अदा करने वालीं अभिनेत्री सबा कमर जमां पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं। इस फिल्म को करके सबा ने दुनियाभर में अपनी पहचान बना ली थी। सिर्फ यही नहीं वह पाकिस्तान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो गईं थीं। सबा को लक्स स्टाइल अवार्ड्स, हम अवार्ड्स और फिल्मफेयर अवार्ड्स के लिए नॉमिनेट किया जा चुका है।
विज्ञापन

5 of 6
मीशा शफी
मीशा शफी

कुछ दिनों पहले सुर्खियों में रहीं एक्ट्रेस मीशा शफी ने भी बॉलीवुड की फिल्म में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। एक्ट्रेस मीशा शफी साल 2013 में आई फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में एक्टर फरहान अख्तर के साथ नजर आई थीं। फिल्म में फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हुमैमा मलिक
हुमैमा मलिक

पाकिस्तान की बोल्ड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार एक्ट्रेस हुमैमा मलिक ने बॉलीवुड के 'सीरियल किसर' के नाम से मशहूर एक्टर इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'राजा नटवरलाल' में काम किया था। ये हुमैमा की पहली फिल्म थी। फिल्म में एक्ट्रेस की एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अक्सर हुमैमा अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर चर्चा में रहती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें