Vicky Kaushal
- फोटो : amar ujala
अभिनेता ने दिन ब दिन पॉपुलर होते इस डायलॉग पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली है। जिसमें उन्होंने लिखा ' हाउ इज द जोश सिर्फ एक लाइन नहीं है, मुझे रोजाना हाउ इज द जोश के संदेश और वीडियो आ रहे हैं और इन सब में मुझे प्यार और जोश दिखा, मुझे ये वीडियो स्कूल, कॉलेज, कैफे, वर्क प्लेसेस, सीमा पर माइनस डिग्री तापमान के बीच लड़ रहे जवानों से लेकर जिम में पसीना बहाने वाले युवकों ने भेजा है, बता दूं कि इन सबसे मेरी आंखें भर आई है और मुझे भावुक कर दिया, इतना सम्मान देने के लिए धन्यवाद।'