फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में रिलीज नहीं होगी प्रियंका चोपड़ा की ये हॉलीवुड फिल्म, देखने का ये है आखिरी ऑप्शन

Sat, 02 Feb 2019 08:06 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। बीते दिन उन्हें एक विदेशी इवेंट में देखा गया था जहां उनके साथ पति निक जोनस भी नजर आए थे। इस इवेंट में दोनों बहुत सुंदर लग रहे थे और प्रियंका अपने गाउन को लेकर देशभर में चर्चा में आ गई थीं। ऐसे में वह अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म इजिन्ट इट रोमांटिक? को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं। गौरतलब है कि यह फिल्म 13 फरवरी को रिलीज होने जा रही है लेकिन यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं होगी.. 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra
बता दें कि भारत में इस फिल्म को देखने के लिए नेटफ्लिक्स पर जाना होगा जहां ये फिल्म 28 फरवरी को दिखाई जाएगी। बता दें कि फिल्म अमेरिका और कनाडा में भी रिलीज नहीं होगी। फिल्म एक मोटी लड़की की कहानी पर आधारित है जिसमें प्रियंका चोपड़ा एक योगा टीचर का किरदार करती नजर आएंगी। इससे पहले फिल्म का ट्रेलर लांच हुआ था जिसमें प्रियंका लाल रंग की ड्रेस में दिखी थी। 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra
फिल्म में प्रियंका के अलावा अभिनेता लियाम हेम्सवर्थ, रेबेल विल्सन, एडम डेविन भी नजर आएंगे। बता दें कि विदेशी में प्रियंका चोपड़ा अपनी इस फिल्म का प्रमोशन करती भी नजर आई थीं। 

4 of 5
priyanka chopra nick jonas - फोटो : social media
इससे पहले प्रियंका अमेरिका के ब्रेवरी हिल्स में लर्निंग लैब वेचर विंटर गाला में पति निक जोनस संग पहुंची थीं, जहां दोनों की जोड़ी बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। उनकी कुछ तस्वीरें भी है जो सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही थी। प्रियंका ने खुद ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra
बता दें कि इस इंवेंट में लोगों की नजरें न्यूलीवेड कपल पर ही टिकी रही थीं। इस दौरान मंच पर प्रियंका चोपड़ा ने इवेंट में सबका अभिवादन करते हुए कुछ खास बाते भी कही थी। पूरे इवेंट में प्रियंका और निक की कैमिस्ट्री देखते ही बन रही थी। बताया जा रहा था कि प्रियंका ने एल साब के 2019 स्प्रिंग आरटीडब्ल्यू कलेक्शन के लिए बेहद महंगी ड्रेस चुनी थी।  इस ड्रेस की कीमत 11410 डॉलर्स यानी लगभग 8 लाख रुपए बताई गई थी। प्रियंका के लिए इस ड्रेस को सेलेब स्टाइलिस्ट मिमी कटरेल ने तैयार किया था।






View this post on Instagram






 

I am saying...Just look at them ❤️ . . . . . . #priyankachopra #nickjonas #prick #priyankanickengagement #love #bollywood #hollywood #quantico #baywatch #newyork #nyc #la #losangeles #makeup #hair #eyes #joejonas #sophieturner #priyankakishadi #jonasbrothers #nickyankawedding #priyankanickwedding @priyankachopra @nickjonas @sophiet @joejonas

A post shared by Imperfect Perfections (@priyankachopra_globe) on Jan 31, 2019 at 9:28pm PST

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें