फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चलो कुश्ती करें, बापू' नाम के साथ इन वजहों से चीन में जबरदस्त हिट हुई 'दंगल'

Sat, 20 May 2017 07:41 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 8
दंगल
आमिर खान स्टारर फिल्म 'दंगल' 5 मई को चीन में रिलीज हुई थी। चीन में ये फिल्म इतनी पसंद की जा रही है कि अब तक इसने 500 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। चीनी बॉक्स ऑफिस पर ये पहली भारतीय फिल्म है जिसने इतनी कमाई की है। इससे पहले पीके ने भी चीन में धमाल मचाया था। अब सवाल ये उठता है कि आखिर 'दंगल' चीन में इतनी हिट क्यों हो रही है। 
विज्ञापन

'चलो कुश्ती करें, बापू' नाम के साथ इन वजहों से चीन में जबरदस्त हिट हुई 'दंगल'

2 of 8
दंगल
'दंगल' हिट होन का एक बड़ा कारण ये है कि आमिर खान चीन में बेहद पॉपुलर हीरो हैं। उनकी फैन फॉलोइंग चीन में भारत जितनी ही है। फिल्म रिलीज से पहले आमिर खान ने चीन में एक तगड़ा प्रमोशनल टूर किया था। आमिर चीन में करीब एक हफ्ता तक रहे थे। 
विज्ञापन

'चलो कुश्ती करें, बापू' नाम के साथ इन वजहों से चीन में जबरदस्त हिट हुई 'दंगल'

3 of 8
दंगल
फिल्म के हिट होने की दूसरी वजह ये है कि चीनी दर्शक इसकी कहानी को अपना समझ रहे हैं। चीनी दर्शकों को अपना दर्द फिल्म में नजर आ रहा है। इसलिए लोग इसे पसंद कर रहे हैं। इसके इतर महिलाएं भी इस फिल्म को खासा सराह रही हैं।

'चलो कुश्ती करें, बापू' नाम के साथ इन वजहों से चीन में जबरदस्त हिट हुई 'दंगल'

4 of 8
दंगल
फिल्‍म के चीन में हिट होने का तीसरा कारण महिलाओं की स्थिति भी है। एक चीनी न्यूजपेपर 'द हॉकिश ग्लोबल टाइम्स' में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, वहां महिलाओं को ज्यादा छूट नहीं दी जाती है। लड़कियों पर पिता की मर्जी चलती है। 'दंगल' में भी पिता और बेटी की कहानी दिखाई गई है जो महिलाओं के दिल को छू रही है।
विज्ञापन

'चलो कुश्ती करें, बापू' नाम के साथ इन वजहों से चीन में जबरदस्त हिट हुई 'दंगल'

5 of 8
दंगल
फिल्म 'दंगल' में महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता जैसे दो मुद्दों को प्रमुखता से दिखाया गया है। भारत की तरह चीन भी इन मुद्दों से जूझ रहा है। इसलिए भी ऑडियंस फिल्म को पसंद कर रही है। चीन में लड़कियों की 25 साल की उम्र में शादी कर दी जाती है। अगर वो शादी करने से मना कर देती हैं तो परिवार उनका बहिष्कार कर देता है।
विज्ञापन

'चलो कुश्ती करें, बापू' नाम के साथ इन वजहों से चीन में जबरदस्त हिट हुई 'दंगल'

6 of 8
दंगल
'दंगल' के हिट होने का पांचावा कारण ये है कि चीन में लड़कियां ही ज्यादातर जिमनास्ट, एथलेकिटक और ओलंपिक जैसे खेलों में पार्टिसिपेट करती हैं। बचपन से ही उनको इसकी ट्रेनिंग दी जाती है। फिल्‍म में 'कुश्ती' दिखाई गई है जो भारत में ओलंपिक में खेली जाती है। इसमें चीन भी काफी आगे है। साथ ही इन खेलों के लिए जो जुझारूपन चीन के लोगों में है वो भारत में भी दिखाई देता है।
विज्ञापन

'चलो कुश्ती करें, बापू' नाम के साथ इन वजहों से चीन में जबरदस्त हिट हुई 'दंगल'

7 of 8
दंगल
इन सब के अलावा चीन में 'दंगल' जिस नाम से रिलीज की गई है वो काफी इंप्रेसिव है। चीन में इस फिल्म का नाम 'शुईजिआओ बाबा' रखा गया है। जिसका मतलब होता है 'चलो कुश्ती करें, बापू'। हमारे लिए भले ही ये नाम थोड़ा फनी हो लेकिन चीन के लोग इस नाम से रोमांचित हो रहे हैं।
विज्ञापन

'चलो कुश्ती करें, बापू' नाम के साथ इन वजहों से चीन में जबरदस्त हिट हुई 'दंगल'

8 of 8
फिल्म दंगल
इन वजहों से 'दंगल' ने चीनी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। फिल्म ने अब तक 1300 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। जो 'बाहुबली' से कुछ ही पीछे है। चीनी बॉक्स ऑफिस पर जो काम 'दंगल' ने कर दिखाया है उससे 'बाहुबली' अभी काफी पीछे है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें