अर्जुन कपूर जब 11 साल के थे तब बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी करने का फैसला ले लिया था। हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपनी जिंदगी के कई राज खोले। उन्होंने सौतेली मां और बहनों से अपने रिश्तों के बारे में बताया। साथ ही अपने पिता के साथ उनकी बॉन्डिंग के बारे में भी खुलकर बात की।
विज्ञापन
सौतेली बहनों के बारे में ये क्या बोल गए अर्जुन कपूर, खोले कई राज
2 of 6
अर्जुन कपूर
कपूर खानदान में एक शादी थी। इस शादी में अर्जुन सोनम कपूर के साथ दिखाई दिए थे। लेकिन सौतेली बहन जाह्नवी और खुशी के साथ नहीं नजर आए। सौतेली बहनों से अपने रिश्तों के बारे में हफिंगटनपोस्ट से बात करते हुए अर्जुन कपूर ने कई राज खोले।
विज्ञापन
सौतेली बहनों के बारे में ये क्या बोल गए अर्जुन कपूर, खोले कई राज
3 of 6
अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर ने बताया, 'ना मैं जाह्नवी और खुशी से कभी मिलता हूं और ना ही कभी उनके साथ समय बिताता हूं। वो मेरी जिंदगी में कोई मायने नहीं रखते।' जब अर्जुन के पिता और मां एक-दूसरे से अलग हुए थे तब अर्जुन सिर्फ 11 साल के थे। जिसका उनकी जिंदगी पर गहरा असर पड़ा।
सौतेली बहनों के बारे में ये क्या बोल गए अर्जुन कपूर, खोले कई राज
4 of 6
अर्जुन कपूर
अपने मां-पिता को देखने के बाद उन्होंने सोच लिया था कि वो कभी शादी नहीं करेंगे। लेकिन 32 साल का होने के बाद उनके विचार बदल गए। अर्जुन ने कहा, 'अब मुझे समझ आता है कि जब थक कर आप घर पहुंचते हैं तो एक पार्टनर की जरूरत होती है।'
विज्ञापन
सौतेली बहनों के बारे में ये क्या बोल गए अर्जुन कपूर, खोले कई राज
5 of 6
अर्जुन कपूर
अपने रोमांटिक रिलेशन के बारे में अर्जुन ने बताया, 'सब कुछ बकवास है। जो मेरी जिंदगी में आएगी वो हमेशा मेरे साथ रहेगी। जब रिश्ते खराब होते हैं तो उनको समय देने की जरूरत होती है। मैं अपने पार्टनर को समझूंगा और उसे भी समझने का मौका दूंगा।'
सौतेली बहनों के बारे में ये क्या बोल गए अर्जुन कपूर, खोले कई राज
6 of 6
अर्जुन कपूर
अर्जुन की मां को कैंसर था जिससे उनकी मौत हो गई थी। इस बारे में अर्जुन ने बताया, 'मैं आज भी जब घर लौटता हूं तो मां के कमरे में जाता हूं। उनसे बात करता हूं। शांति से वहां बैठता हूं। मैं वो सब हासिल करूंगा जो मेरी मां चाहती थीं। मैंने बिना पैरेंट्स के अपनी जिंदगी के 5 साल बिताए हैं।'