फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Housefull 5: बॉक्स ऑफिस पर कब दस्तक देगी हाउसफुल 5? रिलीज डेट से लेकर स्टारकास्ट तक यहां जानें सभी अपडेट

Sat, 08 Oct 2022 06:00 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हाउसफुल - फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडी फिल्मों के शौकीन लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, हिट फ्रेंचाइजी हाउसफुल का अगला भाग जल्द ही दर्शकों को हंसाते हुए नजर आएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला इस फिल्म पर काम शुरु कर चुके हैं। रिपोर्ट के दावों की मानें तो फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है। बताया जा रहा है कि फिल्म में 5 कलाकार एक साथ नजर आ सकते हैं।
Paras Kalnawat: एक्स गर्लफ्रेंड उर्फी जावेद के प्यार में दीवाने थे पारस कलनावत, बोले- आज भी मैं उनसे...
विज्ञापन

2 of 4
हाउसफुल 2 - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक अक्षय कुमार फिल्म में एक बार फिर लीड रोल निभाते दिखेंगे। वहीं, जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन और बॉबी देओल भी इस फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं। इतनी बड़ी स्टारकास्ट के साथ मेकर्स एक मेगा बजट फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि साजिद खान हाउसफुल फ्रेंचाइजी के सभी कलाकारों को एक साथ एक फिल्म में लाना चाहते हैं।
Amitabh Bachchan: बिग बी के जन्मदिन से पहले फैंस को मिला तोहफा, दोबारा से रिलीज हो रही हैं शहंशाह की 11 फिल्में
विज्ञापन

3 of 4
हाउसफुल 3 - फोटो : सोशल मीडिया
माना जा रहा है कि पिछली फिल्मों की सभी अभिनेत्रियां भी एक साथ इस फिल्म में दिख सकती हैं। बता दें कि सबसे पहली हाउसफुल साल 2010 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन साजिद खान ने किया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद साल 2012 में इसका दूसरा भाग, साल 2016 में तीसरा भाग और 2019 में चौथा भाग रिलीज हुआ था।
Amitabh Bachchan: वक्त के पाबंद है अमिताभ बच्चन, कई दफा वॉचमैन से भी पहले पहुंचे सेट पर
विज्ञापन

4 of 4
हाउसफुल 4 - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि फिल्म के मेकर्स इसे अगले साल रिलीज करने की तैयारी में हैं। अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा तो साल 2023 में यह फ्रेंचाइजी एक बार फिर लोगों को गुदगुदाते नजर आएगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो यह साल अक्षय कुमार के लिए अब तक अच्छा नहीं गुजरा है। उनकी तीन फिल्में 2022 में रिलीज हुईं जो टिकट खिड़की पर कमाल नहीं दिखा सकीं। बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज और रक्षा बंधन जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गईं।
Asha Parekh: बॉलीवुड के बदलते ट्रेंड पर आशा पारेख का बयान, बोलीं- हिंदी सिनेमा अब भारतीय संस्कृति नहीं दर्शाता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें