फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of The Day: कियारा-वरुण की हॉट केमिस्ट्री और जाहन्वी का बोल्ड लुक, 10 तस्वीरों में देखें सेलिब्रिटी अपडेट

Tue, 31 May 2022 08:53 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
कियारा आडवाणी, वरुण धवन, जाहन्वी कपूर - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया अपने पसंदीदा सितारों के बारे में जानने का एक बहुत ही बढ़िया माध्यम है। मनोरंजन जगत से जुड़े सभी सितारे भी हर पल-पल की अपडेट फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। कोई सितारा अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटा है, तो किसी को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया यह वर्कआउट करते देखा गया। तो चलिए 10 तस्वीरों के जरिए जानते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट।
विज्ञापन

2 of 11
कियारा आडवाणी, वरुण धवन - फोटो : Instagram
कियारा आडवाणी
अभिनेत्री कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल चला रही है। वहीं, अब वह अपनी नई फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, वहीं अब फिल्म का गाना 'रंगी सारी' भी जल्द ही रिलीज होने वाला है। कियारा ने वरुण के साथ अपने फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। फोटो में दोनों की केमिस्ट्री काफी बढ़िया लग रही है।
 
विज्ञापन

3 of 11
जाहन्वी कपूर - फोटो : Instagram
जाहन्वी कपूर
जाहन्वी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘बवाल’ के शूट में व्यस्त हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह ब्लू कलर के क्रॉप टॉप और डेनिम में नजर आ रही हैं। इन सनकिस्ड फोटो में वह सूरज की रोशनी का आनंद लेती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद ाआ रहा है।

4 of 11
दिशा पाटनी - फोटो : Instagram
दिशा पाटनी
दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही अपने फोटो शेयर करती रहती हैं। कभी वह अपने वर्कआउट के वीडियो फैंस के साथ साझा करती हैं, तो कभी वह अपने लुक्स से ही फैंस को दीवाना बना देती हैं। आज अभिनेत्री को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां वह बेज कलर के कॉर्ड सेट में नजर आईं। उन्होंने अपने लुक को ग्लासेस के साथ कंपलीट किया था।
विज्ञापन

5 of 11
अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर - फोटो : Instagram
अक्षय कुमार 
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और मानुषी छिल्लर की तस्वीर शेयर की है। इसमें दोनों अपने फिल्म के लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'जो स्त्री के अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए समाज से लड़े, वो सम्राट पृथ्वीराज चौहन।' बता दें कि फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। 
विज्ञापन

6 of 11
मौनी रॉय - फोटो : Instagram
मौनी रॉय
मौनी रॉय अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। ट्रेडिशन कपड़े हो या वेस्टर्न, वह हर लुक में बेहद खूबसूरत लगती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी साड़ी में तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके साथ उन्होंने लिखा कि वह हमेशा साड़ी वाली लड़की ही रहेंगी। वहीं, आज उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का टीजर भी रिलीज हुआ, जिसमें उनके लुक की पहली झलक दिखाई दी।
 
विज्ञापन

7 of 11
ईशा गुप्ता - फोटो : Instagram
ईशा गुप्ता
अभिनेत्री ईशा गुप्ता सोशल मीडिया पर आए दिन अपने बोल्ड लुक्स शेयर करती रहती हैं। ईशा ने हाल ही में अपनी वर्कआउट वीडियो फैंस के साथ शेयर की है, जिसमें वह पिलाटे करती हुए नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, ईशा जल्द ही 'आश्रम 3' में भी नजर आने वाली हैं।

8 of 11
तमन्ना भाटिया - फोटो : Instagram
तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर ही अपने फोटो और वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। आज अभिनेत्री अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनका डबल रोल देख फैंस भी हैरान हो गए। शुरुआत में तमन्ना साड़ी पहने हुए अपनी अदाओं का जलवा बिखेर रही होती हैं, फिर गेट बंद करते ही वह लड़क बन जाती हैं। फैंस को उनका यह मजेदार वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

9 of 11
रणबीर कपूर-एस.एस.राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर
अभिनेता रणबीर कपूर अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन के लिए विशाखापट्टनम पहुंचे थे। रणबीर के साथ मशहूर फिल्म निर्माता एस.एस. राजामौली और निर्देशक अयान मुखर्जी भी मौजूद थे। विशाखापट्टनम में सभी का जबरदस्त स्वागत हुआ। रणबीर सफेद रंग के कुर्ता पाजामा में यहां पहुंचे थे। उनके इस लुक को फैंस ही नहीं आलिया भट्ट ने भी काफी पसंद किया और इंस्टा पर उनकी फोटो की स्टोरी लगाकर फायर वाला इमोजी लगाया।

10 of 11
अनन्या कपूर - फोटो : Instagram
अनन्या कपूर
अनन्या कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। आज अभिनेत्री ने अपने फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह नियॉन ग्रीन कलर की ड्रेस में कमाल के पोज देती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘सबसे मजेदार शूट डे।’
विज्ञापन

11 of 11
हुमा कुरैशी - फोटो : सोशल मीडिया
हुमा कुरैशी
अभिनेत्री हुमा कुरैशी को आज अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान देखा गया। वह इन दिनों तरला दलाल की बायोपिक की शूटिंग में व्यस्त हैं। यहां उन्हें पिंक कलर के सलवार सूट में देखा गया। उन्होंने अपने लुक को पिंक कलर के ही हेयर बैंड के साथ कंप्लीट किया था। तरला दलाल को 2007 में पहली बार पाक कौशल श्रेणी में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें