फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhori 2: 'छोरी 2' की शूटिंग हुई शुरू, इस बार नुसरत भरूचा के साथ एक्टिंग का जलवा दिखाएंगी सोहा अली खान

Wed, 30 Nov 2022 05:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया
नुसरत भरूचा स्टारर फिल्म 'छोरी 2' की शूटिंग शुरू हो गई है। यह साल 2021 में आई फिल्म 'छोरी' का सीक्वल है। नुसरत की इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। जिसकी वजह से मेकर्स अब इस फिल्म का दूसरा भाग लेकर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां पर यह खत्म हुई थी। इसके अलावा फिल्म में कुछ नए किरदार भी देखने को मिलेंगे। फिल्म का निर्देशन विशाल फुरिया कर रहे हैं। इसके पहले भाग को भी उन्होंने ही बनाया था। इसका निर्माण टी-सीरीज, क्रिप्ट टीवी और एबंडेंटिया एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में नुसरत भरूचा एक बार फिर साक्षी के किरदार में दिखेंगी। वहीं, इस बार उनके साथ सोहा अली खान भी स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगी। 
Dream Girls 2: आयुष्मान की 'ड्रीम गर्ल-2' की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, अब इस तारीख को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
विज्ञापन

2 of 4
छोरी 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सीक्वल पर बात करते हुए, निर्देशक विशाल फुरिया ने कहा, "मैं इसके सीक्वल के साथ छोरी की कहानी को अगले स्तर पर ले जाने के लिए रोमांचित हूं। मैंने हमेशा छोरी को एक मल्टीपल फिल्म फ्रेंचाइजी बनाने की कल्पना की है और मुझे खुशी है कि मेरे निर्माता मेरी दृष्टि का समर्थन कर रहे हैं। मैं सीक्वल में नुसरत को वापस लाने और सोहा जैसी पावर हाउस प्रतिभा के साथ एक नई यात्रा शुरू करने के लिए उत्साहित हूं।'
Karisma Kapoor: 'ले गई ले गई' गाने पर थिरकती दिखीं करिश्मा कपूर, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
विज्ञापन

3 of 4
नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, नुसरत ने अपने किरदार पर बात करते हुए कहा, "मैं साक्षी की भूमिका को फिर से निभाने और छोरी की दुनिया में वापस जाने के लिए काफी उत्साहित हूं। दर्शकों को दिखाने के लिए हमारे पास क्या है इसे अनुभव करने के लिए मैं और इंतजार नहीं कर सकती। इस बार उन्हें और बेहतर और अच्छा देखने को मिलेगा। 
Fatima Sana Shaikh: मिर्गी के दौरे पड़ने पर छलका फातिमा सना शेख का दर्द, बोलीं- भाग्यशाली हूं कि बच गई
विज्ञापन

4 of 4
सोहा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म में काम करने को लेकर सोहा अली खान ने कहा, ''मैं कलाकारों के साथ जुड़कर और छोरी की दुनिया का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। 'छोरी 2' में मैं जो भूमिका निभा रही हूं वह वास्तव में यूनीक है और इससे पहले मैंने किसी भी फिल्म में ऐसा किरदार नहीं निभाया है। मुझे 'छोरी' बहुत अच्छी लगी थी और इसके सीक्वल का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं।''
South Vs Bollywood: 'चार फिल्में चली होंगी', साउथ बनाम बॉलीवुड पर कार्तिक आर्यन ने कही यह बात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें