फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honey Singh: वर्षों बाद दिलजीत दोसांझ को लेकर हनी सिंह ने किया खुलासा, बताया एल्बम का नहीं मिला खास क्रेडिट

Sun, 23 Apr 2023 08:39 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिलजीत दोसांझ-हनी सिंह - फोटो : social media
फेमस रैपर और सिंगर हनी सिंह अक्सर ही अपने गानों और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। इन दिनों वह अपने नए म्यूजिक एल्बम हनी 3.0 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं, हाल ही में रैपर ने दिलजीत दोसांझ को लेकर खुलासा किया है कि उन्होंने उनके साथ काम किया था। उन्होंने बताया कि उन्हें इसके लिए क्रेडिट नहीं मिला था।
विज्ञापन

2 of 5
हनी सिंह - फोटो : social media
अपनी खुशी के लिए हनी सिंह गाते हैं गाना
दरअसल, हनी सिंह हाल ही में शहनाज गिल के शो देसी वाइब्स विद शहनाज गिल में नजर आए थे। इस चैट शो के दौरान हनी सिंह ने फेमस पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने कहा मैं कभी भी क्रेडिट के लिए काम नहीं करता हूं। मैं खुद के लिए काम करता हूं। अपने आपको खुश करने के लिए काम किया है मैंने। किसी और को खुश करने के लिए काम नहीं किया है। उन्होंने आगे कहा कि जो भी गाना मुझे पसंद आ गया उसे ही रिलीज करूंगा और शूट करूंगा। उन्होंने बताया कि शुरुआत में जब मैं साल 2007 में पंजाब शिफ्ट हुआ तो मैंने वहां पर म्यूजिक प्रोड्यूसर और राइटर के तौर पर अपना करियर बनाया था। 
विज्ञापन

3 of 5
हनी सिंह - फोटो : social media
दिलजीत के लिए तैयार किया था एल्बम
हनी सिंह ने बताया कि साल 2007 से साल 2012 तक कई गाने तैयार किए और हिट हुए। उन्होंने दिलजीत को लेकर बात करते हुए कहा कि मैंने दिलजीत के लिए एल्बम बनाया था द नेक्स्ट लेवल। उस एल्बम को डिजाइन करने में एक साल का समय लगा था, लेकिन मुझे उसके लिए कुछ खास क्रेडिट नहीं मिला था। उन्होंने कहा कि हालांकि मैंने क्रेडिट के लिए काम ही नहीं किया, क्योंकि अगर आपके अंदर हुनर है, तो आज नहीं तो कल, जो हुनर को परखने वाले लोग हैं और जो मौका देने वाले लोग हैं, वे लोग आपको जरूर बुला लेंगे। ऐसे हालातों में सब्र रखना जरूरी है। 

4 of 5
हनी सिंह - फोटो : social media
सलमान खान की फिल्म में गाया गाना
आपको बता दें कि हाल ही में हनी सिंह सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में छोटू मोटू गाना गाया था। इसके अलावा हनी सिंह बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स के लिए गाना गा चुके हैं, जिसमें शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार जैसे कलाकार शामिल हैं। 

Swara Bhaskar: शादी के बाद स्वरा ने परिवार संग मनाई पहली ईद, साझा की तस्वीरें तो जमकर हुईं ट्रोल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हनी सिंह - फोटो : social media
इस मामले में हनी सिंह पर लगा था आरोप
वहीं, बीते दिनों रैपर किडनैपिंग और मारपीट के मामले में काफी हाइलाइट हुए थे। इसके अलावा इस मामले में हनी सिंह पर शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। हालांकि इसको लेकर हनी सिंह ने कहा था कि यह सब बेबुनियाद है। 

Prabhu Deva: फिल्म लक्ष्य को लेकर प्रभु देवा ने किया खुसाला, ऋतिक संग इस गाने को एक घंटे में किया था तैयार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें